हिमाचल में लंपी का कहर: 2,500 पशु चपेट में, 90 की मौत; सिरमौर-ऊना में सबसे ज्यादा मामले, जानें कैसे करें बचाव – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में लंपी का कहर: 2,500 पशु चपेट में, 90 की मौत; सिरमौर-ऊना में सबसे ज्यादा मामले, जानें कैसे करें बचाव

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल में लंपी बीमारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। करीब 2,500 पशु संक्रमित और 90 की मौत हो चुकी है। सिरमौर और ऊना सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। पशुपालन विभाग ने संक्रमण रोकने के लिए युद्ध स्तर पर टीकाकरण अभियान शुरू किया है।

हिमाचल प्रदेश में पशुओं में लंपी रोग का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में अब तक करीब 2,500 पशु लंपी वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 90 पशुओं की मौत हो चुकी है। बीमारी का सबसे ज्यादा असर सिरमौर और ऊना जिले में देखने को मिल रहा है। इसके अलावा सोलन, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी में भी संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पशुपालन विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। बीमारी को नियंत्रित करने के लिए युद्ध स्तर पर टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। विभाग की टीमें गांव-गांव पहुंचकर पशुओं का टीकाकरण कर रही हैं। अब तक प्रदेश में 10,382 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।

विभाग के अनुसार जर्सी गाय, बैल और बछड़ों में लंपी का असर ज्यादा देखा जा रहा है। इसके मुकाबले स्थानीय और देसी नस्ल के पशुओं में संक्रमण के मामले अपेक्षाकृत कम हैं। पशुपालकों को सलाह दी गई है कि पशु के शरीर पर गांठें, बुखार या बीमारी के अन्य लक्षण दिखाई देने पर उसे नजरअंदाज न करें और तत्काल पशु चिकित्सक से संपर्क करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000