चंबा में जल्द बनेंगे दो पावर प्रोजेक्ट, चुराह में सेईकोठी एक और दो के पहले चरण की टेंडर प्रक्रिया पूरी – भारत केसरी टीवी

चंबा में जल्द बनेंगे दो पावर प्रोजेक्ट, चुराह में सेईकोठी एक और दो के पहले चरण की टेंडर प्रक्रिया पूरी

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

जिला चंबा के चुराह विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित दो जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार ने पहले चरण की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है, जबकि दूसरे चरण की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया है। लिहाजा राज्य सरकार ने इसी वर्ष नवंबर माह तक इन दोनों परियोजनाओं के कार्य आबंटित करने का टारगेट रखा है। बहरहाल इन परियोजनाओं का निर्माण शुरू होने से जिला चंबा के लोगों को घरद्वार रोजगार के अवसर मिलेंगे। जानकारी के अनुसार प्रदेश में 773 जल विद्युत परियोजनाओं को स्वीकृति सरकार ने दी है, जिनकी विद्युत क्षमता 21751 है। जिला चंबा के चुराह विधानसभा क्षेत्र में बनने वाली 17 मेगावाट की सेईकोठी-एक और 18 मेगावाट की सेईकोठी-दो जल विद्युत परियोजनाओं को शुरू करने का काम चल रहा है, जिनकी अधारशिला इसी वर्ष अगस्त माह में रखी जा चुकी है।

सरकार का कहना है कि इन पॉवर प्रोजेक्ट्स के भूमि अधिग्रहण और प्रभावितों के मुआवजे का निर्धारण लैंड एक्यूजिशन एक्ट 2013 तथा आरएंडआर नीति व गठित भूमि वार्ता समिति के माध्यम से नियमानुसार किया जा रहा है। सरकार ने कहना है कि नीति के प्रावधानों के अनुरूप परियोजनाओं में भूमि-मालिकों को रोजगार प्रदान किया जाएगा। बता दें कि इन दोनों परियोजनाओं की कुल क्षमता 33 मेगावाट है। इससे राज्य के बिजली उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। वहीं निर्माण कार्य शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000