कांग्रेस ने देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटा, अब युवाओं को भ्रमित करने का कर रही प्रयास : श्रीकांत शर्मा – भारत केसरी टीवी

कांग्रेस ने देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटा, अब युवाओं को भ्रमित करने का कर रही प्रयास : श्रीकांत शर्मा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

श्रीकांत की पाठशाला में बूथ सशक्तिकरण और प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर रहा विशेष फोकस

 

प्रेस विज्ञप्ति

 

शिमला, 31 अगस्त 2026।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीपकमल, चक्कर शिमला में आयोजित प्रदेश पदाधिकारी बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों से सक्रिय रूप से जुड़ने, उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और विशेष रूप से ‘मन की बात’ को समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद का प्रभावी माध्यम बनाने का आह्वान किया।

 

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के सामान्य नागरिकों की उपलब्धियों, नवाचार, सामाजिक परिवर्तन, राष्ट्रसेवा और जनभागीदारी को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने वाला जनसंवाद है। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के उन लोगों को सामने लाते हैं जो बिना किसी प्रचार के समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब देश को संबोधित करते हैं तो उनका संवाद देशहित, विकास और राष्ट्र निर्माण पर केंद्रित रहता है, लेकिन कांग्रेस और उसके वैचारिक सहयोगी सकारात्मक विषयों को भी विवाद में बदलने का प्रयास करते हैं। राष्ट्रहित के मुद्दों पर भी नकारात्मकता फैलाना कांग्रेस की राजनीति का हिस्सा बन चुका है।

 

शर्मा ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जिस कांग्रेस ने दशकों तक देश को धर्म, जाति और क्षेत्र के आधार पर बांटकर अपनी राजनीति चलाई, वह आज युवाओं के बीच भी भ्रम और विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रही है। इसके विपरीत भाजपा की सोच ‘युवा भारत’ की है—ऐसा युवा भारत जो विकसित भारत के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने उन चुनौतियों का समाधान होते देखा है जिन्हें कांग्रेस सरकारें वर्षों तक असंभव बताती रहीं। अनुच्छेद 370 को समाप्त करना हो या जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद और पत्थरबाजी पर निर्णायक प्रहार, मोदी सरकार ने दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि जिस कश्मीर में कभी लाल चौक पर तिरंगे को लेकर विवाद खड़े किए जाते थे, आज वहां राष्ट्रीय ध्वज पूरे गौरव के साथ लहरा रहा है।

 

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि देश नक्सलवाद के खिलाफ भी निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की एकता, अखंडता और सुरक्षा के विरुद्ध काम करने वाली ताकतों के खिलाफ मजबूत कार्रवाई हुई है। यही कारण है कि राष्ट्रविरोधी और अलगाववादी सोच रखने वाली शक्तियां भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का लगातार विरोध करती हैं।

 

उन्होंने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस की राजनीति और देश को कमजोर करने वाली विभाजनकारी शक्तियों की भाषा में कई बार अंतर दिखाई नहीं देता। कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा का विरोध करते-करते वह राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर किस दिशा में जा रही है।

 

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में गलतियों और विफलताओं पर पर्दा डालने की संस्कृति रही, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की कार्यशैली अलग है। कहीं कोई कमी सामने आती है तो सरकार उसका संज्ञान लेकर सुधार करती है और जवाबदेही सुनिश्चित करती है। यही पारदर्शी शासन और जिम्मेदार नेतृत्व की पहचान है।

 

उन्होंने कहा कि आज देश का युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। स्टार्टअप, तकनीक, नवाचार, रोजगार सृजन, खेल और राष्ट्र निर्माण के प्रत्येक क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी बढ़ी है। विकसित भारत का सबसे बड़ा सामर्थ्य युवा भारत है और युवाओं को जाति या वर्ग के नाम पर बांटने वाली राजनीति को देश स्वीकार नहीं करेगा।

 

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस आज उत्तर भारत में लगातार अपना जनाधार खो चुकी है और हिमाचल प्रदेश में भी जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली को देख रही है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में हिमाचल की जनता भी कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं बल्कि राष्ट्रसेवा का संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी राष्ट्र प्रथम, जनसेवा और विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है और ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रम इसी जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को और मजबूत करते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000