जुब्बल-नावर-कोटखाई में सड़क निर्माण को मिल रही नई गति: रोहित ठाकुर – भारत केसरी टीवी

जुब्बल-नावर-कोटखाई में सड़क निर्माण को मिल रही नई गति: रोहित ठाकुर

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

जुब्बल-नावर-कोटखाई में सड़क निर्माण को मिल रही नई गति: रोहित ठाकुर

Advertisement

 

186 नई सड़कों की सफल पासिंग, 215.756 किलोमीटर सड़कों को मिली स्वीकृति

 

शिमला, 29 अगस्त:

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज अपने एक दिवसीय जुब्बल दौरे के दौरान करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न सड़क परियोजनाओं के उद्घाटन एवं भूमि पूजन किए। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत पराली और मंढोल में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ करते हुए क्षेत्र में सड़क सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

 

शिक्षा मंत्री ने ग्राम पंचायत पराली में लगभग 2.50 करोड़ रुपये की लागत से स्तरोन्नत होने वाले खड़ापत्थर-मड़ान संपर्क मार्ग के कार्य का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने 60 लाख रुपये की लागत से निर्मित खड़ापत्थर से अनुसूचित जाति बहुल बस्ती पाचड़ा संपर्क सड़क का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत पराली में अब तक 5 विभिन्न सड़कों की पासिंग हो चुकी है।

 

उन्होंने ग्राम पंचायत मंढोल के अंतर्गत 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मंढोल से अनुसूचित जाति बहुल बस्ती मंढोल संपर्क सड़क का भी लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत मंढोल और सारी में लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से 10 विभिन्न सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है।

 

रोहित ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र की महत्वपूर्ण खड़ापत्थर-पटसारी सड़क के स्तरोन्नयन का कार्य लगभग 17 करोड़ रुपये की लागत से युद्धस्तर पर जारी है और इसका करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है।

 

186 नई सड़कों की हुई सफल पासिंग

 

जनसभाओं को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 186 नई सड़कों की सफल पासिंग हुई है और प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उनके अनुसार विधानसभा क्षेत्र में कुल 215.756 किलोमीटर सड़कों की पासिंग हुई है, जिसमें जुब्बल में 87.660 किलोमीटर, कोटखाई में 84.196 किलोमीटर तथा टिक्कर में 43.900 किलोमीटर सड़कें शामिल हैं।

 

उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में सड़कें विकास की प्रमुख आधारभूत रेखाएं हैं। ऊपरी शिमला विशेषकर बागवानी बहुल क्षेत्र है, ऐसे में बेहतर सड़क नेटवर्क होना अत्यंत आवश्यक है। इससे बागवानों की फसल समय पर बाजार तक पहुंचाने के साथ-साथ बगीचों में खाद, दवाइयां और अन्य प्रबंधन सामग्री पहुंचाने में भी सुविधा मिलती है।

 

शिक्षा के क्षेत्र में भी स्थापित हो रहे नए कीर्तिमान

 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में जुब्बल-नावर-कोटखाई सहित पूरे प्रदेश में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क एवं भवन निर्माण क्षेत्र में लगभग 550 करोड़ रुपये का व्यय किया जा रहा है, जबकि शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रदेश ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। विभिन्न केंद्रीय सर्वेक्षणों में हिमाचल प्रदेश ने सम्मानजनक स्थान प्राप्त किया है।

 

उन्होंने बताया कि जुब्बल के डकैड़ में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (SIEMAT) का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह जुब्बल क्षेत्र में बनने वाला एक महत्वपूर्ण संस्थान है, जहां आने वाले समय में प्रदेश और देशभर के शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। इससे शिक्षा के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार आएगा।

 

इस अवसर पर जुब्बल-कोटखाई-नावर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र मेहता, जिला परिषद सदस्य बढ़ाल वार्ड मीनाक्षी मांजटा, पंचायत समिति अध्यक्ष जुब्बल कमलेश झागटा, नगर पंचायत जुब्बल अध्यक्षा अनिता चौहान, ग्राम पंचायत पराली उपप्रधान होमिंदर शर्मा (नेगी), ग्राम पंचायत मंढोल प्रधान आशा देवी, बीडीसी सदस्य सुमन, उपप्रधान बबलू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक काल्टा सहित साथ लगती पंचायतों के जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उ

पस्थित रहे।

 

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000