परवाणू चिट्टा केस में बैकवर्ड लिंक का खुलासा: 10 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े युवक की पूछताछ से मोहाली का आरोपी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

परवाणू चिट्टा केस में बैकवर्ड लिंक का खुलासा: 10 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े युवक की पूछताछ से मोहाली का आरोपी गिरफ्तार

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

दिनांक 23-08-2026 को पुलिस थाना परवाणू की पुलिस टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान एक i10 कार को रोककर चेक किया। वाहन में सवार युवक की पहचान हंस राज पुत्र श्री रणबीर सिंह, निवासी गाँव ड्डोहल, डाकघर डेहर, तहसील आनी, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।

आरोपी को पुलिस टीम द्वारा मौके पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में मामला पंजीकृत किया गया। मामले के अन्वेषण के दौरान अपराध में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को दिनांक 24-08-2026 को माननीय न्यायालय में पेश करके 04 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया गया । इस अभियोग के आगामी अन्वेषण के दौरान अभियोग में गिरफ्तार किए गए आरोपी से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान यह पाया गया कि आरोपी से बरामद चिट्टा/हेरोइन उसने शाही माजरा, मोहाली (पंजाब) में सचिन नामक व्यक्ति से खरीदी थी। मामले की जांच के दौरान आरोपी की सीडीआर, बैंक खातों एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का भी गहन विश्लेषण किया गया। आरोपी से की गई पूछताछ तथा सीडीआर, बैंक खातों एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस थाना परवाणू की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी सचिन किशोर पुत्र श्री नंद किशोर, निवासी गांव गलोग, डाकघर ढाईहार, तहसील आनी, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश, उम्र 31 वर्ष को आज दिनांक 26-08-2026 को बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर शाही माजरा, मोहाली (पंजाब) से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को कल दिनांक 27-08-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है। मामले में जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000