191 देशों और सातों महाद्वीपों की साइकिल यात्रा कर चुके सोमेन देबनाथ ने राज्यपाल कविंदर गुप्ता से की मुलाकात, मिशन के लिए मिले 51 हजार रुपये – भारत केसरी टीवी

191 देशों और सातों महाद्वीपों की साइकिल यात्रा कर चुके सोमेन देबनाथ ने राज्यपाल कविंदर गुप्ता से की मुलाकात, मिशन के लिए मिले 51 हजार रुपये

[MADAN SHARMA]

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साइकिलिस्ट सोमेन देबनाथ ने राज्यपाल से की मुलाकात

Advertisement

शिमला अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साइकिलिस्ट एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोमेन देबनाथ ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविंदर गुप्ता से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान सोमेन देबनाथ ने राज्यपाल को अपनी 19 वर्ष लंबी असाधारण साइकिल यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान वह सातों महाद्वीपों के 191 देशों का दौरा कर चुके हैं। इस अभियान का उद्देश्य महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और मूल्यों का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचाना है।

उन्होंने अपने मौजूदा एक वर्षीय राष्ट्रव्यापी अभियान ‘रीयूनियन भारत – वन ट्री, वन लाइफ, इंडियन यूथ एंड स्पोर्ट्स’ के बारे में भी राज्यपाल को जानकारी दी। यह अभियान 28 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण, युवा सशक्तिकरण और खेलों को बढ़ावा देना है।

राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने सोमेन देबनाथ की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यात्रा मानवीय दृढ़ता, अनुशासन और उद्देश्य के प्रति समर्पण का अनूठा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उनका मिशन ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को दर्शाता है।

राज्यपाल ने कहा कि इस तरह की पहल देश में एकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को मजबूत करती हैं तथा युवाओं को खेल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अधिक जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित करती हैं।

सोमेन देबनाथ के उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए राज्यपाल ने उनके अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए प्रोत्साहन स्वरूप लोक भवन की ओर से 51,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की।

राज्यपाल ने सोमेन देबनाथ को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनकी यह यात्रा देश के युवाओं को निरंतर प्रेरित करती रहेगी। सोमेन देबनाथ ने प्रोत्साहन और सहयोग के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000