सोलन में गूंजेगी सुरों की महफ़िल, ‘रफ़ी नाइट सीज़न-11’ का होगा भव्य आयोजन; 30 सितंबर से शुरू होंगे ऑडिशन – भारत केसरी टीवी

सोलन में गूंजेगी सुरों की महफ़िल, ‘रफ़ी नाइट सीज़न-11’ का होगा भव्य आयोजन; 30 सितंबर से शुरू होंगे ऑडिशन

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

सोलन 26 अगस्त 2026:

सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘विजयी फ़ोरम’ द्वारा सोलन में एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। संस्था के चेयरमैन तरसेम भारती की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रेस वार्ता में आगामी 3 और 4 अक्टूबर को आयोजित होने जा रहे बहुप्रतीक्षित संगीत महाकुंभ ‘रफ़ी नाइट (सीज़न-11)’ से जुड़ी विस्तृत जानकारी मीडिया के साथ साझा की गई।

 

हर वर्ष होता है इस प्रतिष्ठित आयोजन का सफर:-

चेयरमैन तरसेम भारती ने बताया कि विजयी फ़ोरम पिछले कई वर्षों से इस सफ़ल आयोजन के माध्यम से युवाओं और गायन-नृत्य प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है। इस वर्ष भी इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सीज़न-11 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर के कलाकारों को अपनी कला दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

 

प्रतियोगिता के दो मुख्य वर्ग:-

यह प्रतियोगिता मुख्य रूप से दो आयु वर्गों (जूनियर और सीनियर) में आयोजित की जाएगी:

* जूनियर ग्रुप: 0 से 14 वर्ष तक की आयु के प्रतिभागी।

* सीनियर ग्रुप: 14 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी।

* इस वर्ष इस महामुकाबले में गायन के साथ-साथ नृत्य प्रतियोगिता भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

 

ऑडिशन की तिथियां और स्थान:-

प्रतिभाशाली कलाकारों के चयन के लिए हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। सभी स्थानों पर ऑडिशन प्रातः 10:00 बजे से शुरू होंगे और अंतिम प्रतिभागी के पंजीकरण व प्रस्तुति तक जारी रहेंगे:

* 30 अगस्त : होटल सिल्वर ओक, पॉवटा साहिब

* 06 सितंबर: होटल मयूर, माल रोड, सोलन

* 13 सितंबर: होटल पैसेल व्यू, अर्की

* 20 सितंबर: गेयटी थिएटर, शिमला

 

इसके अतिरिक्त जो प्रतिभागी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित नहीं हो सकते, उनके लिए व्हाट्सएप और ईमेल के माध्यम से ऑनलाइन ऑडिशन की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

 

प्रेस वार्ता में इनकी रही विशेष उपस्थिति:-

इस अवसर पर संस्था के कई गणमान्य पदाधिकारी और प्रमुख हस्तियां विशेष रूप से उपस्थित रहीं:

* विशाखा (अध्यक्षा, विजयी फ़ोरम)

* मोहिनी सूद (उपाध्यक्षा)

* मधु भारती (कोषाध्यक्षा)

* अरुष गुप्ता (प्रेस सचिव)

* रोहित गोयल (प्रेस सह-सचिव)

* विक्रम मट्टू (सोशल मीडिया प्रभारी)

* सक्षम (सोशल मीडिया सह-प्रभारी)

* प्रसिद्ध गायक, लोक गायक एवं इस प्रतियोगिता के निर्णायक गौरीशंकर ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

विजयी फ़ोरम के पदाधिकारियों ने प्रदेश के समस्त संगीत और नृत्य प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में इन ऑडिशन में भाग लेने और इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000