स्टाफ नर्स के भरे जाएंगे 780 पद, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग की 468 रिक्तियां पोस्ट कोड 26044 के साथ जोड़ी – भारत केसरी टीवी

स्टाफ नर्स के भरे जाएंगे 780 पद, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग की 468 रिक्तियां पोस्ट कोड 26044 के साथ जोड़ी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग की 468 रिक्तियां पोस्ट कोड 26044 के साथ जोड़ी

Advertisement

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों को बढ़ाकर 780 कर दिया है। आयोग सचिव डा. विक्रम महाजन ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग से मिले 468 नए पदों को पोस्ट कोड 26044 में जोड़ दिया गया है। ऐसे में नई श्रेणी के मुताबिक ही असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पदों को भरा जाएगा। बता दें कि हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 23 जुलाई 2026 के तहत पोस्ट कोड-26044 के अंतर्गत असिस्टेंट स्टाफ नर्स (एंगेजमेंट आधार पर) के 312 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसके बाद निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान हिमाचल प्रदेश से असिस्टेंट स्टाफ नर्स (एंगेजमेंट आधार पर) के 468 अतिरिक्त पदों के लिए मांग प्राप्त हुई है। पहले बताए गए अन्य सभी नियम और शर्तें वैसी ही लागू रहेंगी।

राज्य चयन आयोग ने पूरी की विभाग की मांग

सामान्य श्रेणी के 168, ईडब्ल्यूएस के 60, सामान्य डब्ल्यूएफएफ के छह, एससी सामान्य के 93, एससी बीपीएल के 18, एससी डब्ल्यूएफएफ के तीन, एसटी सामान्य के 18, एसटी बीपीएल के छह, ओबीसी सामान्य के 75, ओबीसी बीपीएल के 18, ओबीसी डब्ल्यूएफएफ के तीन पदों को भरने की मांग आयोग को प्राप्त हुई। ऐसे में आयोग ने अतिरिक्त मांग को देखते हुए असिस्टेंट स्टाफ नर्स के इन 468 पदों को पोस्ट कोड-26044 के लिए मौजूदा विज्ञापन यानी विज्ञापन संख्या 12/2026 (23 जुलाई 2026) के साथ जोडऩे का निर्णय लिया है। सभी संबंधित अभ्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि अब ऊपर बताए गए पोस्ट कोड के लिए पदों की संख्या इस प्रकार हो गई है।

सामान्य वर्ग में सबसे ज्यादा सीटें

चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग में सामान्य वर्ग के 280, ईडब्ल्यूएस के 100, सामान्य डब्ल्यूएफएफ के 10, एससी सामान्य के 155, एससी बीपीएल के 30, एससी डब्ल्यूएफएफ के पांच, एसटी सामान्य के 30, एसटी बीपीएल के दस, ओबीसी सामान्य के 125, ओबीसी बीपीएल के 30 और ओबीसी डब्ल्यूएफएफ के पांच पदों को भरा जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000