गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ आर एंड आर, काजल की पैरवी पर सरकार का बड़ा ऐलान – भारत केसरी टीवी

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ आर एंड आर, काजल की पैरवी पर सरकार का बड़ा ऐलान

[MADAN SHARMA]

Advertisement

धर्मशाला: 25 अगस्त, 2026

Advertisement

 

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आने वाले 60 से 70 परिवारों के लिए राहत की खबर है। कांगड़ा के विधायक पवन काजल की पैरवी पर मंगलवार को सरकार ने सदन में बड़ा ऐलान किया है। विधानसभा के मानसून सत्र में विधायक पवन काजल द्वारा नियम-62 के तहत सदन में गगल के 70 परिवारों का मसला उठाया गया। इस पर डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री ने ऐलान किया कि इन परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही आर एंड आर का भी लाभ मिलेगा। सरकार इन परिवारों के साथ है और उन्हें उनका हक हर हाल में दिलाया जाएगा। सीमए की गैरमौजूदगी में आज डिप्टी सीएम मुकेश अग्हिोत्री को सरकार की ओर से जवाब देने के लिए अधिगृहित किया गया था। बता दें कि मंगलवार को सदन में विधायक पवन काजल ने नियम 62 के तहत गगल के उन 60 से 70 परिवारों की बात रखी, जो दशकों से सरकारी या पंचायत द्वारा देय जमीन पर रह रहे हैं, लेकिन मुआवजे से वंचित हैं। विधायक पवन काजल ने सदन में बताया कि गगल के यह परिवार दशकों से गगल में रह रहे हैं और अपनी रोजी-रोटी कमा रहे हैं। जिंदगी के इस मोड़ पर इन परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जा सकता। इन्हें इनका हक हर हाल में मिलना चाहिए। प्रदेश के विकास में इनका अहम योगदान है और किसी न किसी रूप में हिमाचल की आर्थिकी में अपना योगदान दे रहे हैं। ऐसे में इन परिवारों को सरकार बीच मझधार में नहीं छोड़ सकती। हाल ही में गगल के इन प्रभावित परिवारों ने डीसी कांगड़ा से भी मुलाकात की थी और अपनी समस्या से अवगत करवाया था। काबिलेगौर हो कि कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण की प्रक्रिया चल रही है और जमीन अधिग्रहण के लिए अधिकांश प्रभावितों को मुआवजा मिल चुका है। एयरपोर्ट की जद में सबसे ज्यादा गगल कस्बा प्रभावित हो रहा है। हालांकि सरकार मुआवजा भी दे रही है, लेकिन प्रभावितों में 60 से 70 परिवार ऐसे हैं, जिन्हें न तो मुआवजा मिल रहा है और न ही आर एंड आर का लाभ। ये वे परिवार हैं, जो पाकिस्तान से आकर दशकों से गगल में रह रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000