मनरेगा कर्मचारियों का मानदेय नहीं होगा कम, सुक्खू सरकार ने किया साफ, पुराने वेतन के बराबर ही मिलेगा भुगतान – भारत केसरी टीवी

मनरेगा कर्मचारियों का मानदेय नहीं होगा कम, सुक्खू सरकार ने किया साफ, पुराने वेतन के बराबर ही मिलेगा भुगतान

[MADAN SHARMA]

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में मनरेगा से जुड़े कर्मचारियों को अब मानदेय कम होने की चिंता नहीं रहेगी। प्रदेश की सुक्खू सरकार ने साफ कर दिया है कि पहली जुलाई, 2026 से मिलने वाला निश्चित मासिक मानदेय उतना ही होगा, जितना कर्मचारी को इससे ठीक पहले मनरेगा के तहत मासिक पारिश्रमिक मिल रहा था। यानी नई व्यवस्था लागू होने के बाद कर्मचारियों को पहले मिल रही कुल मासिक राशि से कम भुगतान नहीं किया जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग ने 18 अगस्त को इस संबंध में शुद्धिपत्र जारी कर पहले जारी आदेश के दो प्रावधानों में संशोधन किया है। सरकार के इस फैसले से ग्राम रोजगार योजना से जुड़े कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। अब उनका मानदेय एकमुश्त निर्धारित राशि के रूप में तय होगा और यह राशि पहली जुलाई से पहले मिलने वाले सकल मासिक पारिश्रमिक के बराबर होगी। सरल भाषा में समझें तो यदि किसी कर्मचारी को 30 जून तक मनरेगा के तहत कुल मिलाकर जितना मासिक पारिश्रमिक मिल रहा था, पहली जुलाई से नई व्यवस्था में उसका निर्धारित मानदेय भी उसी के बराबर रखा जाएगा।

Advertisement

इससे कर्मचारियों के भुगतान में कटौती की आशंका दूर हो गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि योजना से जुड़े कर्मचारियों का मासिक मानदेय ग्राम विकास एवं रोजगार गारंटी योजना की प्रशासनिक निधि से दिया जाएगा। हालांकि इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित मानकों के अनुसार धनराशि का आबंटन और उपलब्धता जरूरी होगी। सरकार ने सभी उपायुक्तों, जिला विकास अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों समेत संबंधित अधिकारियों को संशोधित प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000