अफसर घटाने पर विक्रमादित्य सुक्खू के साथ, पीडब्ल्यूडी मंत्री बोले, हिमाचल में बड़े अधिकारी बहुत ज्यादा – भारत केसरी टीवी

अफसर घटाने पर विक्रमादित्य सुक्खू के साथ, पीडब्ल्यूडी मंत्री बोले, हिमाचल में बड़े अधिकारी बहुत ज्यादा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल में अफसरों के पद कम करने के सीएम सुक्खू की कवायद का लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को खुले तौर पर समर्थन किया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में अफसरों के पद कम करने के विषय पर सीएम लंबे समय से एक्सरसाइज कर रहे हंै और इसके लिए कैबिनेट की एक सब-कमेटी भी बनी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश का प्रशासनिक ढांचा पिरामिडकल स्ट्रक्चर में तबदील हो चुका है। जिसमें ऊपर ज्यादा और नीचे कम है, जो कि उल्टा हो गया है और इसे सही करने की आवश्यकता है

उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों का में ऑफिसर्ज बहुत ज्यादा हो गए है और इन्हें रिवाइज करने की जरूरत है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि एक जमाना था, जब प्रदेश में लोक निर्माण और आईपीएच का एक ही इंजीनियर इन चीफ चलाता था, जबकि वर्तमान में पीडब्ल्यूडी में दो ईएनसी है, जबकि जलशक्ति विभाग में इनकी संख्या तीन है। यहीं स्थिति पुलिस विभाग में है। लिहाजा अब निचले स्तर पर पदों को बढ़ाने की आवश्यकता है।

पीडब्ल्यूडी में घटेंगे पद

मंत्री ने अपने विभाग में पद संख्या कम करने के भी इस दौरान संकेत दिए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के तीन एनएच अब एनएचएआई के अधीन चले गए है। विभाग के इस विंग में एक चीफ इंजीनियर और दो एसई है। जब सडक़ें कम हो गई है, तो इतना स्टॉफ चाहिए या नहीं, इस पर विचार होगा।

एनएच के समानांतर फोरलेन, सुरंगों पर जोर

शिमला — प्रदेश की एक और फोरलेन परियोजना को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। ढली-रामपुर से कोरिक तक प्रस्तावित फोरलेन एनएच 305 के समानांतर बनेगा और इसमें अधिक से अधिक सुरंगों का निर्माण किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000