कैबिनेट सब-कमेटी की बैठक में बोले जगत सिंह नेगी, धरातल पर लागू हुए मंत्रिमंडल के फैसले – भारत केसरी टीवी

कैबिनेट सब-कमेटी की बैठक में बोले जगत सिंह नेगी, धरातल पर लागू हुए मंत्रिमंडल के फैसले

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

प्रदेश मंत्रिमंडल की पिछले तीन साल की बैठकों में लिए गए अधिकांश निर्णयों को धरातल पर उतार दिया गया है, जबकि शेष निर्णयों को लागू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए है। मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में यह जानकारी निकल कर सामने आई है। मंगलवार को उप समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता राजस्व, मंत्री जगत सिंह नेगी ने की, जबकि आवास, तकनीकी शिक्षा एवं नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी भी बैठक में मौजूद थे। इस दौरान मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए निर्णयों के कार्यान्वयन को लेकर समीक्षा की गई। बैठक में अवगत करवाया गया कि 13 जनवरी, 2023 से 31 मई, 2026 तक मंत्रिमंडल की बैठकों में 1628 निर्णय लिए गए।

इनमें से अधिकांश निर्णय पूरी तरह कार्यान्वित किए जा चुके हैं। बैठक में शेष निर्णयों को लेकर भी चर्चा की गई, जिनमें गृह, राजस्व, वित्त, लोक निर्माण विभाग, वन, जलशक्ति, कार्मिक, श्रम एवं रोजगार, पंचायती राज, बहुउद्देश्यीय परियोजनाएं व ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य, सहकारिता से जुड़े फैसले शामिल रहे। बैठक में प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन, राकेश कंवर, अमरजीत सिंह, सी पालरासू, सचिव आयुष ए. शायनामोल, सदस्य सचिव हरबंस सिंह ब्रेस्कॉन, निदेशक ट्रेजरी विजय वर्धन और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000