दिल्ली में राहुल गांधी के आवास के बाहर हंगामा, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया – भारत केसरी टीवी

दिल्ली में राहुल गांधी के आवास के बाहर हंगामा, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास के बाहर शुक्रवार को प्रदर्शन कर रहे कई लोगों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों में कुछ साधु भी शामिल बताए जा रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान एक पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता ने पार्टी के खिलाफ खुलकर नाराजगी जताई। उसने कांग्रेस पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसने वर्षों तक पार्टी के लिए मेहनत की, लेकिन अब उसे बाहर किया जा रहा है।

प्रदर्शनकारी ने कांग्रेस के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “मैं कांग्रेस पार्टी को शाप देता हूं।” उसने दावा किया कि उसने करीब 56 वर्षों तक पार्टी के लिए अपना खून-पसीना बहाया, लेकिन अब पार्टी उन्हें किनारे कर रही है।

राहुल गांधी को संबोधित करते हुए प्रदर्शनकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। घटना के बाद राहुल गांधी के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000