‘बांसुरी स्वराज कानून नहीं जानतीं’: पप्पू यादव का हमला, बोले- राहुल गांधी के खिलाफ केस करने के लिए हुआ उनका जन्म – भारत केसरी टीवी

‘बांसुरी स्वराज कानून नहीं जानतीं’: पप्पू यादव का हमला, बोले- राहुल गांधी के खिलाफ केस करने के लिए हुआ उनका जन्म

[मदन शर्मा ]

Advertisement

 

Advertisement

संसद परिसर में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “ऐसा लगता है कि बांसुरी स्वराज का जन्म सिर्फ राहुल गांधी के खिलाफ केस करने के लिए हुआ है। उन्हें कानून की कोई समझ नहीं है और सदन में बोलने से पहले स्पीकर से अनुमति लेनी चाहिए।”

पप्पू यादव ने कहा कि वह हिंसा में विश्वास नहीं रखते। उन्होंने बताया कि प्रयागराज कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है, जिसका वह कानूनी जवाब देंगे।

वहीं, समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने आम जनता से जुड़े मुद्दे उठाते हुए E20 ईंधन पर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि E20 ईंधन से वाहनों के इंजन और माइलेज पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है, लेकिन सरकार ने इस संबंध में कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं।

यह बयान उस समय आया जब राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च निकालकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष ने पुलिस कार्रवाई और अयोध्या राम मंदिर चंदा मामले सहित कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा।

#PappuYadav #BansuriSwaraj #RahulGandhi #Parliament #OppositionProtest #DimpleYadav #AmitShah #Politics #DelhiNews #E20Fuel

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000