संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर राष्ट्रीय कलश यात्रा का हिमाचल में भव्य आगमन, संतोषगढ़ से हुआ शुभारंभ – भारत केसरी टीवी

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर राष्ट्रीय कलश यात्रा का हिमाचल में भव्य आगमन, संतोषगढ़ से हुआ शुभारंभ

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा।  02/08/2026

Advertisement

 

Advertisement

 

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर राष्ट्रीय कलश यात्रा का हिमाचल में भव्य आगमन, संतोषगढ़ से हुआ शुभारंभ

 

समरसता, समानता और मानव सेवा का संदेश लेकर प्रदेश के प्रत्येक जिले तक पहुंचेगी राष्ट्रीय कलश यात्रा : अनुराग ठाकुर, सिकंदर कुमार

 

संतोषगढ़ (ऊना)। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में निकाली जा रही राष्ट्रीय कलश यात्रा का हिमाचल प्रदेश में रविवार को ऐतिहासिक श्री गुरु रविदास मंदिर, संतोषगढ़ से भव्य शुभारंभ हुआ। धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और श्रद्धा के इस ऐतिहासिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र में “जय गुरु रविदास” के जयघोष गूंज उठे।

 

राष्ट्रीय कलश यात्रा 29 जुलाई को उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित संत गुरु रविदास जी की पावन जन्मस्थली से प्रारंभ होकर विभिन्न राज्यों से होती हुई संतोषगढ़ पहुंची। यहां लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, राज्यसभा सांसद एवं अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ. सिकंदर कुमार तथा पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सहजल पवित्र कलश लेकर पहुंचे। ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने यात्रा का पारंपरिक एवं गर्मजोशी से स्वागत किया तथा श्रद्धापूर्वक पवित्र मिट्टी का कलश अपने सिर पर धारण कर शोभायात्रा में शामिल हुए। बाद में श्री गुरु रविदास मंदिर में कलश को विधिवत स्थापित किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने दर्शन एवं पूजन किया।

 

भाजपा संतोषगढ़ शहरी इकाई, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बैंड-बाजों, पुष्प वर्षा और जयघोष के साथ यात्रा का स्वागत किया। पूरे मार्ग में सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचा।

 

मंदिर परिसर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, समान अधिकार और मानव कल्याण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कलश यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि पूरे देश में सामाजिक एकता और समरसता का संदेश लेकर चलने वाला जनआंदोलन है। संत गुरु रविदास जी के विचार आज भी समाज को समानता, भाईचारे और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

 

राज्यसभा सांसद एवं अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि यह पवित्र कलश यात्रा हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक जिले तक पहुंचेगी। विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से संत गुरु रविदास जी के समरसता, समानता और मानव सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संत परंपरा और सामाजिक समरसता को सम्मान देने के प्रयासों का उल्लेख करते हुए सभी श्रद्धालुओं एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

 

विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने अपने जीवन से समाज को समानता, मानवता, भाईचारे और सद्भाव का मार्ग दिखाया। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।

 

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन नगर परिषद संतोषगढ़ के उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता संदीप कुमार ने किया। उन्होंने राष्ट्रीय कलश यात्रा के उद्देश्य और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के समापन पर संगत के लिए गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

इस अवसर पर लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, राज्यसभा सांसद एवं अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ. सिकंदर कुमार, पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सहजल, विधायक सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश सचिव एवं संसदीय यात्रा हमीरपुर संयोजक सुमीत शर्मा, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान, प्रदेश महामंत्री अजय कबीर, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर, पूर्व विधायक बलबीर चौधरी, पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम कुमार मिन्हास सहित भाजपा पदाधिकारी, संत समाज, श्री गुरु रविदास सभा के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000