कोटखाई को मिली केंद्रीय विद्यालय की सौगात, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया शुभारंभ – भारत केसरी टीवी

कोटखाई को मिली केंद्रीय विद्यालय की सौगात, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया शुभारंभ

[मदन शर्मा ]

Advertisement

 

Advertisement

कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि – रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री ने केंद्रीय विद्यालय में विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों से किया संवाद

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शनिवार को केंद्रीय विद्यालय कोटखाई में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों से संवाद कर शिक्षा के महत्व पर विचार साझा किए तथा विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर दिए।

उन्होंने कहा कि कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति और शैक्षणिक सत्र का आरंभ क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे सरकार के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन देशभर में एक समान, उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराता है। यहां एनसीईआरटी और सीबीएसई के पाठ्यक्रम का प्रभावी ढंग से पालन किया जाता है, जिससे विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालयों में कम एवं पारदर्शी शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, देशभर में सहज ट्रांसफर सुविधा, एक समान पाठ्यक्रम, अखिल भारतीय स्तर पर चयनित शिक्षक तथा आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाता है।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान प्रयोगशालाएं, रोबोटिक्स, खेल सुविधाएं, यूथ पार्लियामेंट, साइंस फेयर और कला गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
रोहित ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय का स्थायी भवन शीघ्र ही कोटखाई के समीप कुफटू फार्म में बनाया जाएगा। वर्तमान में विद्यालय का संचालन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (कन्या), कोटखाई के भवन से किया जा रहा है।
प्रदेश सरकार की शिक्षा नीति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के कुल बजट का लगभग 18 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा पर व्यय किया जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता दुर्गम क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से प्रदेश के 151 विद्यालयों में प्रथम चरण में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार के कार्यकाल की शुरुआत में शिक्षा विभाग में लगभग 15 हजार पद रिक्त थे, जिनमें से करीब 9 हजार पद भरे जा चुके हैं, जबकि लगभग 3 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

डीएवी महाविद्यालय में 1.60 करोड़ से निर्मित कन्या छात्रावास का उद्घाटन
शिक्षा मंत्री ने डीएवी महाविद्यालय, कोटखाई में 1.60 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कन्या छात्रावास भवन का उद्घाटन भी किया। छात्रावास में 36 बेड, मैस तथा दो वार्डन कक्ष बनाए गए हैं। इस परियोजना के लिए वर्ष 2024 में रूसा के तहत 1.60 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे।
महाविद्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डीएवी देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित निजी शैक्षणिक नेटवर्क में से एक है। स्वामी दयानंद सरस्वती के विचारों और आर्य समाज के सिद्धांतों पर आधारित यह संस्थान आधुनिक शिक्षा को भारतीय संस्कृति और वैदिक मूल्यों के साथ जोड़ने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि डीएवी महाविद्यालय, कोटखाई क्षेत्र का एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है, जो विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा रहा है।

यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मेहता, जिला परिषद सदस्य रेखा चौहान एवं मीनाक्षी मांजटा, पंचायत समिति अध्यक्ष विजया राजटा, तहसील यूनियन कोटखाई के गुमान सिंह, कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के निदेशक देविंदर नेगी, उपनिदेशक शिक्षा लेखराज भारद्वाज, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक काल्टा, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष अतुल चौहान, उपमंडल दंडाधिकारी गुरमीत नेगी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000