पीएम किसान सम्मान निधि : किसानों को 5 साल और मिलेंगे 6000, खर्च होंगे 3.15 लाख करोड़ – भारत केसरी टीवी

पीएम किसान सम्मान निधि : किसानों को 5 साल और मिलेंगे 6000, खर्च होंगे 3.15 लाख करोड़

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

केंद्रीय कैबिनेट ने बढ़ाई पीएम किसान सम्मान निधि योजना, खर्च होंगे 3.15 लाख करोड़ रुपए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कुल 4.50 लाख करोड़ रुपए के पांच बड़े प्रोजेक्ट्स को अपनी मंजूरी दी। इसमें किसानों से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े अहम सेक्टर्स शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट ब्रीफिंग में बताया कि सबसे बड़ा फैसला पीएम किसान सम्मान निधि योजना को लेकर हुआ है। इस योजना को वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक के लिए एक्सटेंड कर दिया गया है। इसके लिए सरकार ने 3.15 लाख करोड़ रुपए का भारी-भरकम बजट रखा है। मतलब साफ है कि देश के करीब नौ करोड़ किसानों को अगले पांच सालों तक डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए सालाना 6000 रुपए मिलते रहेंगे। यह रकम दो हजार रुपए की तीन किस्तों में मिलेगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को फसल की बुवाई और कटाई के वक्त आर्थिक मदद देना है। इसके साथ ही पानी पर तैरने वाले सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए पीएम सूर्य सरोवर योजना को भी हरी झंडी मिल गई है।

सरकार का मुख्य फोकस किसानों की आय बढ़ाने और क्लीन एनर्जी सेक्टर को ज्यादा से ज्यादा प्रोमोट करने पर है। कैबिनेट ने पीएम सूर्य सरोवर योजना के लिए 5070 करोड़ रुपए का बजट पास किया है। इसका टारगेट अगले पांच साल में 5000 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर कैपेसिटी तैयार करना है। इसमें जमीन अधिग्रहण की कोई जरूरत नहीं होगी। इससे पानी भाप बनकर कम उड़ेगा और सिंचाई के लिए ज्यादा पानी बचेगा। इस बड़े प्रोजेक्ट से करीब 17000 नए रोजगार के मौके भी पैदा होंगे। साथ ही कार्बन एमिशन में भी भारी कमी देखने को मिलेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000