मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला के समापन समारोह की करेंगे अध्यक्षता  – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला के समापन समारोह की करेंगे अध्यक्षता 

[मदन शर्मा]

Advertisement
विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री करेंगे मेडिकल कॉलेज के 200 बिस्तरों वाले अस्पताल भवन का लोकार्पण
चंबा , जुलाई 31
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
मुख्यमंत्री के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि वह 1 अगस्त को दोपहर 2 बजे चंबा पहुंचेंगे। उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में रहेगा।
मुख्यमंत्री 2 अगस्त को प्रातः 10:50 बजे चंबा के ऐतिहासिक चौगान में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री इसके पश्चात् 11:55 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के सरोल स्थित नए परिसर में नवनिर्मित 200 बिस्तरों की क्षमता वाले अस्पताल भवन का लोकार्पण करेंगे तथा संस्थान के संकाय (फैकल्टी) सदस्यों और विद्यार्थियों के साथ बैठक भी करेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 2:40 बजे चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित दंगल प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरित समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर बाद 4:25 बजे मिंजर मेले के समापन अवसर पर आयोजित होने वाली शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए अखंड चंडी महल जाएंगे। यहां से वह शोभा यात्रा के साथ मिंजर विसर्जन के लिए लोअर जुलाहखड़ी में रावी नदी के समीप मंजरी गार्डन जाएंगे । यहां मिंजर विसर्जन की रस्म पूरी करने के पश्चात वह परिधि गृह वापस लौटेंगे ।
मुख्यमंत्री यहां लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे।
मुख्यमंत्री रात्रि 9:30 बजे चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित मिंजर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि होंगे तथा इस अवसर पर मिंजर स्मारिका का भी विमोचन करेंगे।
मुख्यमंत्री 3 अगस्त को प्रातः 11 बजे चंबा से प्रस्थान करेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000