एससी आयोग की राष्ट्रीय उपलब्धि पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई, SKOCH Award 2026 के सेमीफाइनल में बनाई जगह – भारत केसरी टीवी

एससी आयोग की राष्ट्रीय उपलब्धि पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई, SKOCH Award 2026 के सेमीफाइनल में बनाई जगह

[ मदन शर्मा]

Advertisement

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग को SKOCH Award 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग को प्रतिष्ठित SKOCH Award-2026 के सेमीफाइनल के लिए चयनित होने पर बधाई दी है। आयोग को अपनी “वेलफेयर ऑफ शेड्यूल्ड कास्ट्स” पहल के लिए सेमीफाइनलिस्ट के रूप में मान्यता मिली है तथा SKOCH Order of Merit से सम्मानित किया गया है।

आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान, सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा, डॉ. विजय डोगरा तथा कुमारी शालिनी जमवाल ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें इस उपलब्धि की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान राज्य में अनुसूचित जाति समुदाय के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए आयोग द्वारा किए जा रहे समर्पित प्रयासों का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है और इससे अन्य संस्थानों को भी जनकल्याण के लिए अधिक प्रतिबद्धता, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने आयोग के अध्यक्ष, सदस्यों तथा अधिकारियों की सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने और अनुसूचित जातियों के कल्याणकारी उपायों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए किए गए ईमानदार प्रयासों और समर्पण की सराहना की।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आयोग भविष्य में भी इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा तथा प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक गौरवान्वित करेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000