मणिमहेश यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी, श्रद्धालुओं की सुरक्षा-सुविधा के लिए तैयार की वेबसाइट – भारत केसरी टीवी

मणिमहेश यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी, श्रद्धालुओं की सुरक्षा-सुविधा के लिए तैयार की वेबसाइट

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश झील हिंदुओं और शिव भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए वेबसाइट तैयार, एक क्लिक पर मिलेगी सारी जानकारी

श्री मणिमहेश यात्रा 2026 में देश-प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं सुव्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भरमौर प्रशासन की ओर से श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की आधिकारिक वेबसाइट तैयार कर ली गई है। अब श्रद्धालु आधिकारिक वेबसाइट ‘मणिमहेश यात्रा.एचपी.जीओवी. इन’ के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के साथ-साथ यात्रा से संबंधित सभी महत्त्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, भरमौर विकास शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था आरंभ की गई है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे यात्रा आरंभ करने से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य रूप से पूर्ण करें तथा वेबसाइट पर उपलब्ध यात्रा संबंधी दिशा-निर्देशों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें।

उन्होंने बताया कि वेबसाइट पर श्रद्धालुओं के लिए यात्रा पंजीकरण के अतिरिक्त यात्रा से संबंधित महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश, सुरक्षा एडवाइजरी, आवश्यक सूचनाएँ एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई गई है, जिससे श्रद्धालु यात्रा से पूर्व बेहतर तैयारी कर सकें। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, भरमौर ने कहा कि श्री मणिमहेश यात्रा एक कठिन पर्वतीय यात्रा है। इसलिए सभी श्रद्धालु अपनी स्वास्थ्य स्थिति का विशेष ध्यान रखें

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000