हिमकेयर में 300 करोड़ के क्लेम विजिलेंस राडार पर, सबसे अधिक क्लेम IGMC से, रिकॉर्ड खंगाल रही SIT – भारत केसरी टीवी

हिमकेयर में 300 करोड़ के क्लेम विजिलेंस राडार पर, सबसे अधिक क्लेम IGMC से, रिकॉर्ड खंगाल रही SIT

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

विजिलेंस के अलावा ऑडिट विभाग भी कर रहा सभी भुगतान की जांच

हिमाचल प्रदेश की महत्त्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना हिमकेयर के तहत किए गए उपचार दावों की जांच तेज हो गई है। इस सिलसिले में विजिलेंस की एसआईटी ने शिमला स्थित आईजीएमसी में डेरा डाल दिया है। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल आईजीएमसी से सबसे अधिक हिमकेयर क्लेम किए गए हैं, इसलिए जांच का मुख्य केंद्र भी यही अस्पताल बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, आईजीएमसी से हिमकेयर योजना के तहत करीब 300 करोड़ रुपए के क्लेम किए गए हैं। विजिलेंस की एसआईटी इन दावों से जुड़े दस्तावेज, मरीजों के उपचार का रिकॉर्ड, भुगतान प्रक्रिया और अन्य संबंधित अभिलेखों की गहन जांच कर रही है। एसआईटी की टीम अस्पताल में मौजूद रहकर रिकॉर्ड का मिलान कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सभी दावे नियमानुसार किए गए थे या नहीं। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना के तहत किए गए क्लेम की जांच के लिए विजिलेंस को औपचारिक अनुमति दे दी है। इसके बाद गठित एसआईटी ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए सरकारी और निजी दोनों तरह के अस्पतालों में किए गए भुगतान की पड़ताल शुरू कर दी है।

जांच का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना के तहत स्वीकृत किए गए क्लेम वास्तविक उपचार के आधार पर किए गए हैं या कहीं अनियमितता तो नहीं हुई। उधर, प्रदेश सरकार का ऑडिट विभाग भी हिमकेयर योजना के तहत हुए भुगतान और क्लेम की अलग से जांच कर रहा है। ऑडिट के माध्यम से वित्तीय प्रक्रियाओं और भुगतान की वैधता का परीक्षण किया जा रहा है, जबकि विजिलेंस संभावित अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन के पहलुओं की जांच कर रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000