नौणी विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट, पांच छात्रों का जीवा एग्रो में चयन – भारत केसरी टीवी

नौणी विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट, पांच छात्रों का जीवा एग्रो में चयन

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

कैंपस प्लेसमेंट में पांच छात्रों का चयन

डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के प्लेसमेंट एवं उद्योग समन्वय प्रकोष्ठ के तत्वावधान में देश की अग्रणी कृषि विज्ञान कंपनी पीआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।

भर्ती प्रक्रिया का संचालन डॉ. अनिलेश तिवारी, एरिया सेल्स मैनेजर (हिमाचल प्रदेश), जीवा एग्रो, जो कि पीआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सहायक कंपनी है, द्वारा किया गया। उन्होंने अभ्यर्थियों से संवाद किया तथा चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के साथ व्यक्तिगत साक्षात्कार भी आयोजित किए।

इस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल नौ छात्रों ने भाग लिया, जिनमें कृषि व्यवसाय प्रबंधन विभाग के सात, कीट विज्ञान विभाग का एक तथा फल विज्ञान विभाग का एक छात्र शामिल था।

चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों और व्यक्तिगत साक्षात्कार के उपरांत पांच छात्रों का जीवन एग्रो में चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों में राहुल, तान्या चौधरी, संध्या नागनाबोइना, मोहित गौतम तथा सान्या चटर्जी शामिल हैं।

इस प्लेसमेंट ड्राइव का समन्वय डॉ. रश्मि चौधरी, सहायक निदेशक (प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट) ने किया। इस दौरान डॉ. प्रमोद एवं डॉ. अभिमन्यु ने भी भर्ती प्रक्रिया के सफल संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

यह सफल प्लेसमेंट ड्राइव विश्वविद्यालय की उद्योग-जगत के साथ मजबूत साझेदारी स्थापित करने तथा विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विश्वविद्यालय ने पीआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड एवं जीवा एग्रो का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस सहयोग को और सुदृढ़ बनाने की आशा व्यक्त की।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000