जल्द सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, चार नए ई-डिपो भी होंगे शुरू : मुकेश अग्निहोत्री – भारत केसरी टीवी

जल्द सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, चार नए ई-डिपो भी होंगे शुरू : मुकेश अग्निहोत्री

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

इलेक्ट्रिक बसें जल्द होंगी संचालित, चार नए ई-डिपो भी होंगे शुरू : मुकेश अग्निहोत्री

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं और इन्हें जल्द ही सड़कों पर उतारा जाएगा। इसके साथ ही राज्य में निर्माणाधीन चार नए ई-डिपो भी शीघ्र संचालित किए जाएंगे।

मुकेश अग्निहोत्री शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के निदेशक मंडल की 163वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में निगम के संचालन, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में चरणबद्ध तरीके से एचआरटीसी के बेड़े में शामिल की जा रही 297 इलेक्ट्रिक बसों के ट्रायल और संचालन संबंधी तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

उपमुख्यमंत्री ने निगम की बसों के लिए टायरों की कमी पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में टायर, स्पेयर पार्ट्स या अन्य आवश्यक सामग्री की कमी के कारण बस सेवाएं किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आवश्यक सामग्री की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने और अग्रिम वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि बस संचालन निर्बाध रहे और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य सरकार सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन और नए ई-डिपो के शुरू होने से प्रदेश में ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा तथा यात्रियों को अधिक बेहतर, सुविधाजनक और आधुनिक परिवहन सेवाएं उपलब्ध होंगी।

बैठक में एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, निदेशक मंडल के सदस्य धर्मेंद्र धामी, प्रदीप सूर्य, मोहिंदर संधू और निशांत ठाकुर, अतिरिक्त सचिव (परिवहन) ओंकार चंद शर्मा, प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000