कंडाघाट के होटल में SIU की बड़ी रेड, 7.03 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

कंडाघाट के होटल में SIU की बड़ी रेड, 7.03 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

दिनांक 02.07.2026 को पुलिस थाना कंडाघाट के अंतर्गत जिला सोलन पुलिस की SIU टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर वाकनाघाट के समीप स्थित एक होटल में दबिश दी। तलाशी के दौरान होटल के कमरा संख्या 501 में ठहरे दो व्यक्तियों के कब्जे से 7.03 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।

दोनों आरोपियों की पहचान ललित गरेक पुत्र श्री करतार सिंह, निवासी गाँव पमलाई, डाकघर थानाधार, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला (हि.प्र.), आयु 39 वर्ष तथा संदीप वर्मा पुत्र स्वर्गीय श्री देवेंद्र वर्मा, निवासी गाँव शथला, डाकघर बीरगढ़, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला (हि.प्र.), आयु 46 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को मौके पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना कंडाघाट में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा उन्हें आज दिनांक 03.07.2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही, दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड का पड़ताल भी की जा रही है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000