‘लाडली स्वरोजगार योजना’ का पोस्टर जारी, राज्यपाल ने महिला सशक्तिकरण की पहल को सराहा – भारत केसरी टीवी

‘लाडली स्वरोजगार योजना’ का पोस्टर जारी, राज्यपाल ने महिला सशक्तिकरण की पहल को सराहा

[मदन शर्मा.]

Advertisement

 

Advertisement

राज्यपाल ने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा के लिए लाडली फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की

राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने आज लोक भवन में लाडली फाउंडेशन, हिमाचल प्रदेश के पदाधिकारियों से शिष्टाचार भेंट के दौरान ‘लाडली स्वरोजगार योजना–सशक्त महिला, सशक्त हिमाचल’ का पोस्टर जारी किया।

लाडली फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके तहत महिलाएं अपने कौशल और हस्तशिल्प से तैयार किए गए उत्पादों का विपणन और विक्रय कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी तथा उनमें उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा।

राज्यपाल ने इस पहल के लिए फाउंडेशन को बधाई देते हुए लाडली स्वरोजगार योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने और समाज में उनकी आर्थिक भागीदारी को मजबूत करने के लिए फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की।

श्री गुप्ता ने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक कल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाले ऐसे कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश को अधिक सशक्त और समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इससे पहले लाडली फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष शालू अख्तर और दीक्षा शर्मा ने पिछले 15 वर्षों में फाउंडेशन द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक कल्याण गतिविधियों की जानकारी राज्यपाल को दी। उन्होंने बताया कि लाडली स्वरोजगार योजना का उद्देश्य महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों की बिक्री के माध्यम से उनके लिए स्थायी आजीविका के अवसर सृजित करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

इस अवसर पर फाउंडेशन की गीतांजलि शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, गीता सूद, शीला सिंह और नीतू सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000