मंडी में भाजपा और पालमपुर में कांग्रेस का कब्जा, बहिष्कार के कारण धर्मशाला-सोलन में चुनाव टले – भारत केसरी टीवी

मंडी में भाजपा और पालमपुर में कांग्रेस का कब्जा, बहिष्कार के कारण धर्मशाला-सोलन में चुनाव टले

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल के चारों नगर निगमों मंडी, पालमपुर, धर्मशाला और सोलन में सोमवार को नए पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसके बाद मंडी और पालमपुर में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव हो गया, जबकि सोलन और धर्मशाला में शपथ के बाद चुनाव अगली बैठक के लिए टल गया। भाजपा के गढ़ रहे मंडी नगर निगम में भाजपा पार्षद सुमन ठाकुर मेयर और जितेंद्र शर्मा को डिप्टी मेयर चुना गया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद सिकंदर कुमार और भाजपा विधायक मंडी में मौजूद थे। नगर निगम पालमपुर में कांग्रेस पार्षद राधा सूद लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से महापौर बनीं, जबकि नीलम मलिक उपमहापौर चुनी गईं। यहां कांग्रेस को बहुमत मिला था। पालमपुर नगर निगम में अब पूरी तरह नारी शक्ति का वर्चस्व हो गया है। पालमपुर नगर निगम के दूसरे चुनावों में कांग्रेस ने 15 में से 11 वार्डों पर जीत हासिल की थी, जिसमें महिलाओं का आंकड़ा नौ था, जबकि चार सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार जीते थे। इस तरह नगर निगम में कांग्रेस समर्थित मेयर और डिप्टी मेयर बनना तय थे। इसके अलावा धर्मशाला में चुनाव टल गए हैं। शपथ के बाद कांग्रेस पार्षदों के चुनाव में भाग नहीं लिया। यहां चुनाव अब पहली जुलाई को होंगे।

धर्मशाला नगर निगम की नई परिषद का पहला दिन भारी राजनीतिक गहमागहमी और हाई वोल्टेज ड्रामे का गवाह बना। मिनी सचिवालय में 17 नवनिर्वाचित पार्षदों के शांतिपूर्ण शपथ ग्रहण के ठीक बाद, कांग्रेस के पार्षदों ने रणनीतिक वॉकआउट कर दिया। इस सियासी दांव-पेंच के चलते मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव कोरम के अभाव में स्थगित करना पड़ा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000