नशा व खनन माफिया की अब खैर नहीं! SP नूरपुर का कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में आईं IPS इल्मा अफरोज – भारत केसरी टीवी

नशा व खनन माफिया की अब खैर नहीं! SP नूरपुर का कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में आईं IPS इल्मा अफरोज

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला नूरपुर में तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी इल्मा अफरोज ने आधिकारिक तौर पर एसपी का कार्यभार संभाल लिया है। जिला मुख्यालय पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस विशेष अवसर पर नूरपुर के एएसपी धर्म चंद वर्मा, डीएसपी ज्वाली वीरी सिंह और डीएसपी इंदौरा संजीव कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एसपी इल्मा अफरोज की अगवानी की और उन्हें नए कार्यभार की बधाई दी।

कार्यभार संभालने के तुरंत बाद मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी इल्मा अफरोज ने अपने इरादे साफ कर दिए। उन्होंने कहा कि नूरपुर को अलग पुलिस जिला बनाए जाने के बाद से ही इलाके में नशा और अवैध खनन माफिया पर पुलिस ने पूरी तरह से शिकंजा कसा हुआ है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि अब इस अभियान को और धार दी जाएगी तथा नशा व खनन माफिया के खिलाफ और भी ज्यादा आक्रामक व तेजी से कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ताकि इस अवैध धंधे को जड़ से खत्म किया जा सके।

एसपी ने आम जनता से भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक खास अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग पुलिस को अपना दुश्मन या खौफ नहीं, बल्कि अपना सच्चा मित्र समझें और क्षेत्र को पूरी तरह से अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन का खुलकर सहयोग करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000