हड़ताल की चेतावनी के बीच HRTC का बड़ा कदम, 656 अस्थायी चालकों की भर्ती शुरू – भारत केसरी टीवी

हड़ताल की चेतावनी के बीच HRTC का बड़ा कदम, 656 अस्थायी चालकों की भर्ती शुरू

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने प्रदेशभर में बस सेवाओं को निर्बाध बनाए रखने के लिए 656 अस्थायी चालकों (एचटीवी) की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम प्रबंधन ने मंगलवार को भर्ती संबंधी विज्ञापन जारी कर पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित चालकों को विभिन्न डिपुओं में आवश्यकता के अनुसार दैनिक आधार पर नियुक्त किया जाएगा।

एचआरटीसी प्रबंधन का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के सुचारू संचालन और परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से यह भर्ती की जा रही है। खास बात यह है कि यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब निगम के चालक-परिचालक विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं और हड़ताल की चेतावनी दे चुके हैं।

इन यूनिटों में होगी भर्ती

निगम की 31 परिवहन इकाइयों में चालकों की नियुक्ति की जाएगी। रामपुर, रोहड़ू, शिमला ग्रामीण, शिमला लोकल, करसोग, तारादेवी, नेरवा, सोलन, नाहन, मंडी, कुल्लू, केलांग, सुंदरनगर, चंबा, पालमपुर, बैजनाथ, हमीरपुर, देहरा और बिलासपुर यूनिटों में 25-25 पद भरे जाएंगे। वहीं ऊना, नगरोटा बगवां, सरकाघाट और धर्मपुर में 20-20 पद निर्धारित किए गए हैं। रिकांगपिओ और नालागढ़ में 15-15, डीडब्ल्यू तारादेवी में 13, जोगिंद्रनगर में 12, परवाणू और पठानकोट में 10-10 तथा संसारपुर टैरेस में 6 पदों पर भर्ती की जाएगी।

यह रहे पात्रता मानदंड

भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा उसके पास वैध एचटीवी/एचएमवी ड्राइविंग लाइसेंस तथा भारी वाहनों को चलाने का कम से कम तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए। अभ्यर्थी का चरित्र एवं आचरण संतोषजनक होना आवश्यक है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000