डी नोटिफिकेशन से जनता को बड़ी असुविधाव : कंवर

शिमला ऊना, ब्यूरो सुभाष शर्मा 08/02/2024

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष वरिंदर कंवर ने कहा कि जिस प्रकार से हिमाचल सरकार ने प्रदेश में संस्थाओं को डी नोटिफाई किया उससे हिमाचल प्रदेश के विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि पूर्व भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 1000 से अधिक संस्थान खोले थे जिससे जनता को घर द्वार सरकारी सुविधा उपलब्ध हो रही थी। बच्चों को शिक्षा और गांव वासियों को सुविधा का उपहार प्राप्त हो रहा था, पर कांग्रेस की वर्तमान सरकार को यह हजम नहीं हुआ और उन्होंने बदला बदली की भावना से इन संस्थाओं को बंद कर दिया। ऐसी पहली सरकार आई है जिसे अपनी जनता के बारे में सोचे बिना निर्णय ले लिया। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह भी कहते थे कि अगर एक बच्चे को भी शिक्षा देनी पड़े तो गांव द्वारा जाकर दी जाएगी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि अब बात कर लेते हैं सरकार चली गांव की ओर। पूर्व भाजपा सरकार ने जन मंच कार्यक्रम चलाया था, जिससे गांव क्या घर द्वार जाकर समस्याओं की पूर्ण जानकारी सरकार को मिलती थी और उसके ऊपर काम कर सरकार जनता को बड़ी राहत पहुंचती थी। पर वर्तमान सरकार ने जन मंच के कार्यक्रम को बंद कर दिए और उसका एक कार्बन कॉपी कार्यक्रम सरकार गांव द्वारा चलने का प्रयास किया पर ना सरकार गांव पहुंची ना वह कार्यक्रम धरातल पर उतरा केवल मात्र सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए कांग्रेस की सरकार ने इसी प्रकार के कार्यक्रम चलाए पर जनता को सुविधा नहीं दे पाए।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000