मिड-डे मील वर्कर आज हड़ताल पर, सीटू के बैनर तले सचिवालय तक निकालेंगे रैली; केंद्र पर भी शोषण का आरोप – भारत केसरी टीवी

मिड-डे मील वर्कर आज हड़ताल पर, सीटू के बैनर तले सचिवालय तक निकालेंगे रैली; केंद्र पर भी शोषण का आरोप

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

सीटू संबंधित मिड-डे मील वर्कर यूनियन ने 22 जून को अपनी मांगों को लेकर हड़ताल का एलान कर दिया है। सीटू के बैनर तले वर्कर मांगों को मनवाने के लिए सचिवालय के बाहर प्रदर्शन भी करेंगे।

प्रदेशभर में सीटू संबंधित मिड-डे मील वर्कर यूनियन 22 जून को मांगों को लेकर हड़ताल का एलान कर दिया है। सीटू के बैनर तले वर्कर मांगों को मनवाने के लिए सचिवालय के बाहर प्रदर्शन भी होगा। प्रदर्शन टॉलैंड से शुरु होगा और सभी वर्कर नारेबाजी करते हुए सचिवालय तक पहुंचेंगे।

यूनियन के सदस्यों का आरोप है कि न तो प्रदेश सरकार मांगों को पूरा कर रही है और न ही केंद्र सरकार की ओर से वर्करों की ओर कोई ध्यान दिया जा रहा है। आरोप है कि केंद्र सरकार ने 17 वर्षों से वर्करों का एक रुपया तक नहीं बढ़ाया है। इस कारण घर का खर्च भी मुश्किल से चल रहा है। मिड-डे मील वर्कर यूनियन ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह बड़े पैमाने वर्करों का शोषण कर रहे हैं।

सरकारें एक तरफ महिला सशक्तीकरण की बात करते है लेकिन उन्हें ही तंग किया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000