प्रीपेड बिजली मीटर पर उपभोक्ता को नहीं देनी होगी सिक्योरिटी, एनर्जी चार्जिज पर भी छूट का प्रावधान – भारत केसरी टीवी

प्रीपेड बिजली मीटर पर उपभोक्ता को नहीं देनी होगी सिक्योरिटी, एनर्जी चार्जिज पर भी छूट का प्रावधान

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

प्रदेश में स्मार्ट मीटर को प्रीपेड में तब्दील करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बोर्ड ने की है यह व्यवस्था

प्रीपेड उपभोक्ताओं को एनर्जी चार्जिज पर डेढ़ प्रतिशत की छूट का भी है प्रावधान

प्रदेश में प्रीपेड बिजली मीटर की सुविधा लेने वाले उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी फीस जमा नहीं करवानी होगी। जबकि जबकि एनर्जी चार्जिज में भी डेढ़ प्रतिशत की छूट का प्रावधान है। हांलाकि सीएम के आदेशों के बाद सरकारी कार्यालयों में ही बिजली व्यवस्था को प्री-पेड के रूप में अपनाया है। लिहाजा सरकारी स्तर पर इसको लेकर शुरूआती तौर पर व्यवस्था के बाद जल्द बोर्ड बड़े पैमाने पर घरेलू व अन्य कैटेगिरी के उपभोक्ताओं को प्रीपेड के लिए प्रेरित करेगा। उल्लेखनीय है कि केंद्र की आरडीएसएस योजना के तहत राज्य में परंपरागत मीटर की जगह स्मार्ट मीटर लगाने की मुहिम चला रखी है। राज्य में अब तक दस लाख से अधिक स्मार्ट मीटर बिजली बोर्ड स्थापित कर चुका है। जबकि अभी भी राज्य में यह प्रक्रिया चली हुई है। प्रदेश में 29 लाख के करीब बिजली उपभोक्ता है। हालांकि स्मार्ट मीटर लगाने की चल रही मुहिम के बीच बिजली बोर्ड को राज्य के कई हिस्सों में उपभोक्ताओं के विरोध का सामना भी करना पड़ा है। चंूकि स्मार्ट मीटर को लेकर कई प्रकार की अटकलें लगाई जा रही थी और सोशल मीडिया पर भी तरह तरह की चर्चाएं रही।

लेकिन बिजली बोर्ड ने उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के प्रति जागरूक करने के लिए गांव स्तर पर अभियान चलाए। वहीं उनकी शंकाओं को दूर करने के लिए स्मार्ट मीटर के साथ अतिरिक्त चैक मीटर लगाने की सुविधा भी प्रदान कर रखी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000