CM सुक्खू दिल्ली रवाना, किशाऊ डैम पर आज अमित शाह से करेंगे बात – भारत केसरी टीवी

CM सुक्खू दिल्ली रवाना, किशाऊ डैम पर आज अमित शाह से करेंगे बात

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

दिल्ली रवाना हुए सीएम, पहले भी केंद्र के सामने हिमाचल हित की शर्तें रख चुकी है सरकार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को फिर दिल्ली रवाना हो गए। वह मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे। यह बैठक किशाऊ बांध परियोजना को लेकर गृह मंत्री ने बुला रखी है, जो राष्ट्रीय महत्त्व का प्रोजेक्ट है और कई राज्यों से जुड़ा हुआ है। हिमाचल ने इस प्रोजेक्ट को लेकर अपने हित में कुछ शर्तें रखी हैं, जिन पर बैठक में बात होगी। इससे पहले इस प्रोजेक्ट को लेकर 22 मई, 2026 को भारत सरकार में जल संसाधन विभाग के सचिव की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इसमें हिमाचल प्रदेश के दिल्ली स्थित रेजिडेंट कमिश्नर तथा एचपीपीसीएल के अधिकारियों ने भाग लिया था। इस किशाऊ डैम में सात राज्यों का हिस्सा है। इसलिए इसमें बिजली से ज्यादा पानी महत्त्वपूर्ण है। इस डैम से हरियाणा और यूपी को पानी मिलना है। यही वजह है कि हिमाचल प्रदेश ने 12 दिसंबर, 2025 को भेजे पत्र में अपना पूर्व रुख दोहराया। राज्य का कहना है कि केंद्र सरकार को परियोजना के बिजली और जल दोनों घटकों का पूरा वित्तपोषण करना चाहिए।

परियोजना के चालू होने के बाद हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को 100 प्रतिशत विद्युत उत्पादन समान रूप से (50:50) उपलब्ध कराया जाए। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश ने पौंग बांध और भाखड़ा बांध से प्रभावित विस्थापितों से जुड़े लंबित मामलों के समाधान की मांग उठाई। साथ ही पंजाब और हरियाणा से संबंधित बीबीएमबी के बकाया भुगतान के मुद्दे को सुलझाने के लिए केंद्र सरकार के हस्तक्षेप की आवश्यकता बताई थी। हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान ने किशाऊ बांध की विद्युत परियोजना लागत वहन करने की इच्छा जताई है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000