अटल टनल पहुंचने पर उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का भव्य स्वागत – भारत केसरी टीवी

अटल टनल पहुंचने पर उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का भव्य स्वागत

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

14 जून 2026

पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित प्रधान एवं उप-प्रधानों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जाते हुए आज अटल टनल पहुँचने पर माननीय उप-मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया का भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया।

 

इस अवसर पर लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी तथा स्थानीय देवतुल्य जनता विशेष रूप से उपस्थित रही। सभी ने पुष्पगुच्छ एवं पारंपरिक सम्मान के साथ पठानिया का गर्मजोशी से अभिनंदन करते हुए उनका स्वागत किया।

 

इस दौरान क्षेत्र के विकास, जनसेवा और आपसी भाईचारे की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प भी दोहराया गया।

 

स्थानीय लोगों ने केवल सिंह पठानिया के प्रति अपना स्नेह एवं विश्वास व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।

 

अटल टनल की पावन धरती पर मिला यह आत्मीय स्वागत जनसमर्थन और जनविश्वास का प्रतीक बना।

 

इस अवसर पर उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने स्थानीय विधायक अनुराधा राणा, समस्त कांग्रेस कमेटी के सदस्यों तथा देवतुल्य जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह प्रेम और विश्वास उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रे

रित करता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000