बंगाल और पुडुचेरी की जीत ने देश में भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास को किया स्थापित : डॉ. राजीव बिंदल जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल आगमन प्रदेशवासियों के लिए गौरव और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा का स्रोत पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता, प्रदेश की जनता ने परिवर्तन का संकेत दिया शिमला, 12 जून 2026 भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शिमला में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन में केंद्रीय – भारत केसरी टीवी

बंगाल और पुडुचेरी की जीत ने देश में भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास को किया स्थापित : डॉ. राजीव बिंदल जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल आगमन प्रदेशवासियों के लिए गौरव और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा का स्रोत पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता, प्रदेश की जनता ने परिवर्तन का संकेत दिया शिमला, 12 जून 2026 भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शिमला में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन में केंद्रीय

बंगाल और पुडुचेरी की जीत ने देश में भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास को किया स्थापित : डॉ. राजीव बिंदल

Advertisement

 

Advertisement

जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल आगमन प्रदेशवासियों के लिए गौरव और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा का स्रोत

 

पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता, प्रदेश की जनता ने परिवर्तन का संकेत दिया

 

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा 12 जून 2026

 

 

 

 

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शिमला में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन में केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल प्रदेश आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के महान सपूत और देश के वरिष्ठतम नेताओं में शामिल जगत प्रकाश नड्डा का अपने गृह प्रदेश में आगमन प्रदेशवासियों के लिए गौरव और सम्मान का विषय है।

 

डॉ. बिंदल ने कहा कि जब भी नड्डा हिमाचल की धरती पर आते हैं, प्रदेश के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई प्रेरणा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि नड्डा का व्यस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों और नीति आयोग जैसी महत्वपूर्ण बैठकों के बीच समय निकालकर हिमाचल आना भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति उनके स्नेह और समर्पण को दर्शाता है।

 

उन्होंने कहा कि नड्डा का यह दौरा इसलिए भी विशेष महत्व रखता है क्योंकि हाल ही में पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए को मिली उल्लेखनीय सफलता ने देश की राजनीति को नई दिशा दी है। इन चुनाव परिणामों ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और जगत प्रकाश नड्डा के मार्गदर्शन में भाजपा के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

 

डॉ. बिंदल ने कहा कि देशभर में भाजपा की बढ़ती स्वीकार्यता इस बात का प्रमाण है कि जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ खड़ी है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा की शानदार सफलता पर पार्टी नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और जनता को बधाई दी।

 

उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता सुरेश कश्यप, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, पायल वैद्य तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी का यह सामूहिक नेतृत्व प्रदेश में भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य कर रहा है।

 

डॉ. बिंदल ने सम्मेलन में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों, शिक्षाविदों, विश्वविद्यालयों के प्राध्यापकों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारियों, बुद्धिजीवियों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों का विशेष आभार व्यक्त किया और कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनके विचार और सुझाव महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

उन्होंने हाल ही में संपन्न पंचायती राज संस्थाओं, नगर निकायों और नगर निगम चुनावों में भाजपा को मिली व्यापक सफलता के लिए प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में भाजपा समर्थित उम्मीदवार पंचायत प्रतिनिधि, बीडीसी सदस्य, जिला परिषद सदस्य, नगर परिषद सदस्य और नगर निगम पार्षद के रूप में निर्वाचित हुए हैं। यह परिणाम प्रदेश की जनता के भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास और कांग्रेस सरकार के प्रति असंतोष को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं।

 

डॉ. बिंदल ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों के परिणामों ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है। कांग्रेस सरकार जन अपेक्षाओं पर खरी उतरने में पूरी तरह विफल रही है और जनता का विश्वास खो चुकी है।

 

उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार जनता का विश्वास जीत रही है, उसी प्रकार हिमाचल प्रदेश में भी आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की विफलताओं का जवाब देने के लिए तैयार है और आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर कमल खिलेगा।

 

अंत में डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेशवासियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और सम्मेलन में उपस्थित सभी बुद्धिजीवियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा विकसित भारत और विकसित हिमाचल के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000