5.48 ग्राम चिट्टा मामले में पंजाब से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया – भारत केसरी टीवी

5.48 ग्राम चिट्टा मामले में पंजाब से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

सोलन, 12 जून। जिला सोलन पुलिस ने चिट्टा (हेरोइन) तस्करी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के संगरूर जिले से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले की गहन जांच के दौरान आरोपी तक पहुंच बनाई और उसे उसके निवास स्थान से दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ था कि उसने बरामद चिट्टा/हेरोइन पंजाब के लोंगोवाल निवासी बलजीत सिंह से खरीदी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), बैंक लेन-देन तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विस्तृत विश्लेषण किया।

जांच में सामने आया कि पहले गिरफ्तार आरोपी और बलजीत सिंह के बीच लगातार मोबाइल संपर्क था तथा दोनों के बीच बैंकिंग माध्यमों से वित्तीय लेन-देन भी हुआ था। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने 10 जून 2026 को कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर बलजीत सिंह (46 वर्ष) पुत्र धर्मपाल, निवासी रंधावा पट्टी, गांव एवं डाकघर लोंगोवाल, तहसील व जिला संगरूर (पंजाब) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी को 11 जून 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार सोलन भेज दिया गया।

पुलिस अब आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड, मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क, आर्थिक लेन-देन तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य सहयोगियों की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किन-किन क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की आपूर्ति करता था।

क्या है मामला?

गौरतलब है कि एफआईआर संख्या 78/2026, दिनांक 28 मार्च 2026 के तहत थाना सदर सोलन में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। 28 मार्च को जिला सोलन की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शमलेच के समीप हरियाणा रोडवेज की एक बस की तलाशी ली थी।

तलाशी के दौरान सीट नंबर 40 पर बैठे अनिश कुमार (34 वर्ष) पुत्र गुलाब सिंह, निवासी गांव दलगांव, डाकघर कुटाड़ा, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला के कब्जे से 5.48 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया था। मौके पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था और मामले की जांच शुरू की थी।

उसी जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस अब मुख्य सप्लायर तक पहुंचने में सफल हुई है। मामले में आगामी जांच जारी है।

#SolanPolice #DrugTrafficking #ChittaCase #HimachalPradesh #Punjab #NDPSAct #BharatKesariTV

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000