पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार, सीएम सुक्खू बोले, हमारी पंचायतें गांवों की असली ताकत – भारत केसरी टीवी

पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार, सीएम सुक्खू बोले, हमारी पंचायतें गांवों की असली ताकत

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

नारकंडा में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से बोले सीएम सुक्खू, हमारी पंचायतें गांवों की असली ताकत

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि गांवों की ताकत हमारी पंचायतें है। प्रदेश सरकार पंचायतों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें। मुख्यमंत्री सुक्खू रविवार को नारकंडा में निर्वाचित प्रतिनिधियों से संवाद कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों की चुनौतियों, गांवों की प्राथमिकताओं और जमीनी विकास जैसे विषयों को नजदीकी से समझा। दरअसल मुख्यमंत्री सुक्खू रविवार को हाटू माता मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि ढली-नारकंडा-रामपुर तक की सडक़ को फोरलेन के रूप में विकसित करने के लिए केंद्रीय सडक़, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से सकारात्मक चर्चा हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव को सर्वे में सम्मलित कर लिया गया है। परियोजना में सुरंग निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे भूस्खलन जैसी प्राकृतिक चुनौतियों से होने वाली क्षति को कम किया जा सकेगा और लोगों को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हाटू माता रोपवे परियोजना के निर्माण की दिशा में सक्रियता से कार्य कर रही है और इस परियोजना को नाबार्ड के अंतर्गत प्रस्तावित किया गया है। इस परियोजना को धरातल पर उतारने में तीन से चार वर्ष का समय लग सकता है, लेकिन सरकार इसे प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000