ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम कर रही है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री सुक्खू – भारत केसरी टीवी

ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम कर रही है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री सुक्खू

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

राज्य सरकार ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के निकट पोआबो गांव में वन विभाग द्वारा लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से विकसित कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का उद्घाटन किया। लगभग 8 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली इस परियोजना में 2.5 किलोमीटर लंबी प्रकृति पथ (नेचर ट्रेल) विकसित की गई है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के प्रति जागरूकता और सतत पर्यटन को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में वन अधिकार अधिनियम (FRA) के तहत स्वीकृत 16 सड़कों के निर्माण के लिए 5.20 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य कर रही है तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए अनेक कदम उठा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं, मक्की, जौ, हल्दी और अदरक के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में उल्लेखनीय वृद्धि की है। इसके साथ ही गाय और भैंस के दूध के खरीद मूल्य में भी पिछले तीन वर्षों में बड़ी बढ़ोतरी की गई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा 251 जिला परिषद सीटों में से केवल 98 सीटें जीतने के बावजूद जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। हाल ही में हुए पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को व्यापक जनसमर्थन मिला है और 53 शहरी निकायों में से 29 पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार विजयी रहे हैं।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि कमियाना नेचर ट्रेल से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000