मुर्दों के फर्जी अंगूठे लगाकर डकारी पैंशन, पूर्व पोस्टमास्टर के खिलाफ CBI ने दर्ज किया केस – भारत केसरी टीवी

मुर्दों के फर्जी अंगूठे लगाकर डकारी पैंशन, पूर्व पोस्टमास्टर के खिलाफ CBI ने दर्ज किया केस

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

कहते हैं इंसान की मौत के साथ उसकी जरूरतें खत्म हो जाती हैं, लेकिन जिला कांगड़ा के इंदौरा में एक पूर्व पोस्टमास्टर ने मरे हुए बुजुर्गों को भी अपनी कमाई का जरिया बना लिया। इंदौरा तहसील के मंड मझवान शाखा डाकघर में तैनात रहे एक पूर्व ब्रांच पोस्टमास्टर ने वह किया, जिसने सरकारी सिस्टम और इंसानियत दोनों को शर्मसार कर दिया है। आरोपी ने मृत सामाजिक सुरक्षा पैंशन भोगियों के अंगूठे का फर्जी निशान बनाकर उनके खातों से 9.02 लाख की राशि का कथित गबन कर दिया।

सीबीआई के अनुसार यह राशि आधिकारिक दायित्व के तहत उन्हें सौंपी गई थी, जिसका उन्होंने कथित तौर पर व्यक्तिगत लाभ के लिए दुरुपयोग किया। इस मामले का भंडाफोड़ होने के बाद सीबीआई एसीबी शिमला ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी वर्ष 2012 से दिसम्बर 2025 तक इसी डाकघर में तैनात था। आरोप है कि वर्ष 2024-25 के दौरान जब कुछ गरीब बुजुर्गों की मौत हो गई तो आरोपी ने उनके पैंशन खातों को बंद करने की बजाय खुद पैसे निकालने की साजिश रची। कथित आरोप है कि उसने 19 मृत लाभार्थियों के फर्जी अंगूठे के निशान तैयार किए और विड्रॉल फॉर्म (एसबी-7) भरकर सरकारी खजाने को चूना लगाया।

अब सीबीआई के इंस्पैक्टर अंकुर शर्मा इस पूरे मामले की कड़ियां खंगाल रहे हैं। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 316(5), 338 और 340 तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000