चुनावी रंजिश पर दो घरों में भडक़ाई आग, चंबा के चुराह में पूर्व प्रधान सहित 11 लोगों पर केस दर्ज – भारत केसरी टीवी

चुनावी रंजिश पर दो घरों में भडक़ाई आग, चंबा के चुराह में पूर्व प्रधान सहित 11 लोगों पर केस दर्ज

[मदन शर्मा]

Advertisement

चुराह उपमंडल की दूरस्थ आयल पंचायत में कथित तौर पर पंचायत चुनावों की खुन्नस के चलते कुछ लोगों ने एक मकान पर पथराव करने के साथ ही आग लगा दी। इस घटना के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में पूर्व प्रधान सहित 11 लोगों पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एहतियाती कदम उठाते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को ओर कड़ा कर दिया है। सरोगा गांव के बखतू खान ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि गत मंगलवार की शाम वह लाहरूड़ी स्थित अपने पारिवारिक सदस्यों संग नए मकान में मौजूद था। इस दौरान आयल से साहू मार्ग की तरफ से भारी शोर-शराबा और नारेबाजी करते लोगों की भीड़ आ पहुंची। बखतू खान का कहना है कि भीड़ के उग्र रूप को देखकर वह घर के पास ही छिप गया। देखते ही देखते भीड़ ने मकान पर पथराव आरंभ कर दिया। इसके चलते वह जान बचाते हुए पारिवारिक सदस्यों संग मौके से भाग गया। इसके बाद उग्र भीड़ ने मकान को आग लगा दी।

Advertisement

बखतू खान का कहना है कि इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खजराला गांव की तरफ निकल गए। चश्मदीद मंजूर अहमद ने पीडि़त को बताया कि इन आरोपियों ने रास्ते में जान मोहम्मद पुत्र जुम्मा वासी खजराला के घर को भी आग के हवाले कर दिया। बखतू खान का सीधा आरोप है कि हाल ही में संपन्न हुए पंचायती राज चुनावों के दौरान पूर्व प्रधान और कुछ लोगों ने उन्हें अपने पक्ष में वोट डालने के लिए धमकाया था। इसी चुनावी रंजिश का बदला लेने के लिए इस पूरी वारदात की साजिश रची गई। पुलिस ने शिकायत में नामजद 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के बाद उत्पन्न तनाव की स्थिति की सूचना पाते ही तीसा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000