पांच महीने में 291 नशा तस्कर गिरफ्तार, शिमला पुलिस का नशे के सौदागरों पर शिकंजा, अब तक 136 मामले दर्ज – भारत केसरी टीवी

पांच महीने में 291 नशा तस्कर गिरफ्तार, शिमला पुलिस का नशे के सौदागरों पर शिकंजा, अब तक 136 मामले दर्ज

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

शिमला पुलिस ने वर्ष 2026 के दौरान अब तक पांच माह में नशा तस्करी और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 136 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 291 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का यह अभियान जिला में नशे के बढ़ते कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार जारी है। पुलिस ने वैज्ञानिक और पेशेवर जांच के माध्यम से मामलों की पड़ताल करते हुए नशे की सप्लाई चेन तक पहुंच बनाई है।

बैकवर्ड लिंकज स्थापित कर पुलिस ने नशा तस्करी गिरोह के 43 मुख्य सरगनाओं को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, केरल तथा भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से जुड़े आरोपी शामिल हैं। जिला शिमला पुलिस ने इस अभियान के दौरान 33 अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नशा आपूर्ति नेटवर्कों को ध्वस्त करने में भी सफलता प्राप्त की है।

पांच महीने में पौने दो किलो चिट्टा पकड़ा

वर्ष 2026 में अब तक पुलिस ने 1.85 किलोग्राम चिट्टा, 50 ग्राम मेथामफेटामाइन, 11.6 ग्राम एलएसडी, 14 किलोग्राम चरस तथा 11.5 ग्राम अफीम बरामद की है। यह बरामदगी राजधानी शिमला में सक्रिय नशा तस्करी गिरोहों के खिलाफ चल रही सघन कार्रवाई की सफलता को दर्शाती है।

सवा करोड़ की संपत्ति फ्रीज

अब तक लगभग एक करोड़ 13 लाख रुपए मूल्य की संपत्तियां फ्रीज की जा चुकी हैं। इनमें लग्जरी वाहन, मकान और नकदी शामिल हैं। पुलिस का उद्देश्य नशा कारोबार से अर्जित अवैध संपत्ति पर रोक लगाना और तस्करों की आर्थिक गतिविधियों को कमजोर करना है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000