मुख्यमंत्री की हठधर्मिता के कारण रुका है प्रदेश में विकास : जयराम – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री की हठधर्मिता के कारण रुका है प्रदेश में विकास : जयराम

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इस सरकार ने झूठ बोलकर और जनता को गुमराह करके सत्ता तो हथिया ली लेकिन सत्ता में आने के बाद प्रदेश के विकास कार्यों पर पूरी तरह से पूर्ण विराम लगा दिया है। जनता अब इस सच्चाई को अच्छी तरह समझ चुकी है और आने वाले समय में प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनना तय है और केंद्र सरकार के मजबूत सहयोग से हिमाचल में विकास का पहिया डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को पता था कि पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में परिणाम कांग्रेस पार्टी के पक्ष में नहीं आने वाले हैं तो उन्होंने इन चुनावों को समय पर नहीं करवाया और 6 माह का अतिरिक्त समय निकल चुका है। इस अवधि में जो विकास पंचायतों में होना चाहिए था वह कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री की हठधर्मिता के कारण रुका पड़ा है। केंद्र सरकार से लगातार मदद मिल रही है लेकिन इस सरकार ने उसे भी लोगों तक पहुंचाने में देरी की है।

तुष्टिकरण और धोखे की राजनीति नहीं चलेगी

जयराम ने कहा कि देश की शीर्ष अदालत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि विशेष गहन समीक्षा (एसआईआर) कानून सम्मत, वैध और पूरी तरह संवैधानिक प्रक्रिया है। सुप्रीम कोर्ट के इस बड़े फैसले के बाद कांग्रेस का तथाकथित संविधान विरोधी चेहरा देश और प्रदेश की जनता के सामने पूरी तरह बेनकाब हो गया है,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000