सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग पर सवालिया निशान, छात्र ने लगाया अपनी उत्तर पुस्तिका बदले जाने का आरोप – भारत केसरी टीवी

सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग पर सवालिया निशान, छात्र ने लगाया अपनी उत्तर पुस्तिका बदले जाने का आरोप

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

बोर्ड से मिली फोटोकॉपी हैंडराइटिंग से मैच नहीं

जहां एक तरफ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) को कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित होने के बाद पोर्टल क्रैश होने, भुगतान में गड़बड़ी और धुंधली स्कैन की गई प्रतियों को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ एक छात्र ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक नए मामले ने बोर्ड की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली को लेकर चिंताओं को और बढ़ा दिया है। कक्षा बारहवीं के छात्र वेदांत श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि सीबीएसई द्वारा फोटोकॉपी प्रक्रिया के दौरान उसके रोल नंबर से अपलोड की गई भौतिकी की उत्तर पुस्तिका उसकी है ही नहीं। छात्र ने दावा किया कि अपलोड की गई प्रति में लिखावट, उत्तर और प्रस्तुति उनकी अपनी लिखावट से पूरी तरह भिन्न हैं और उसने यह भी सवाल उठाया कि क्या उसकी वास्तविक उत्तर पुस्तिका का कभी मूल्यांकन किया भी गया था या नहीं। छात्र का दावा है कि अपलोड की गई भौतिकी की कॉपी किसी अन्य उम्मीदवार की है। वेदांत ने कहा कि अपलोड की गई भौतिकी की उत्तर पुस्तिका की तुलना अंग्रेजी और कम्प्यूटर विज्ञान के प्रश्न पत्रों से करने के बाद उनके परिवार और शिक्षकों ने तुरंत विसंगतियों को देखा। सीबीएसई द्वारा भेजी गई भौतिकी की उत्तर पुस्तिका मेरी उत्तर पुस्तिका बिल्कुल नहीं है।

मुझे पता है कि यह मेरी लिखावट नहीं है और इसमें वे प्रश्न नहीं हैं, जिन्हें मैंने हल करने का प्रयास किया था। अंग्रेजी और कम्प्यूटर विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाएं स्पष्ट रूप से एक-दूसरे से मेल खाती हैं, जबकि भौतिकी की अंसर शीट पूरी तरह से किसी अन्य छात्र की प्रतीत होती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000