पंचायती राज चुनाव का पहला चरण आज, सुबह सात से तीन बजे तक मतदान, शाम को रिजल्ट – भारत केसरी टीवी

पंचायती राज चुनाव का पहला चरण आज, सुबह सात से तीन बजे तक मतदान, शाम को रिजल्ट

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

1293 पंचायतों में सुबह सात से तीन बजे तक मतदान, शाम को रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश की 1293 पंचायतों में मंगलवार को पहले चरण की वोटिंग होगी। सुबह सात बजे मतदान शुरू होगा और दोपहर तीन बजे तक पोलिंग चलेगी। पंचायतों में पहले चरण की वोटिंग के लिए 6500 से अधिक पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों में पहुंच गई हैं। अति दुर्गम क्षेत्रों के पोलिंग बूथ को रविवार को ही लगभग 450 पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई थीं। शेष बूथों के लिए सभी मतदान दलों को सोमवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में मतपेटी और चुनाव सामग्री के साथ भेजा गया। मतदान के बाद पंचायत भवन में प्रधान, उप प्रधान और वार्ड मेंबर के मतों की गणना होगी।

बीडीसी और जिला परिषद के मतों की गणना 31 मई को की जाएगी, इसलिए इनकी मतपेटियां स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी। 28 मई को दूसरे और 30 मई को तीसरे चरण के मतदान और पंचायत प्रतिनिधि चुने जाने के बाद 31 मई को बीडीसी और जिला परिषद की मतगणना के साथ चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी।

पोलिंग बूथ के अंदर फोन ले जाने पर रोक

पोलिंग के दौरान बूथ के अंदर फोन ले जाने पर रोक लगाई गई है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। प्रदेश में कुल 21,678 मतदान केंद्र स्थापित किए गये हैं। जिनमें 16539 मतदान केंद्र सामान्य 3554 संवेदनशील व 1585 अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। आयोग ने सभी मतदाताओं से अपील करता है कि वे स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000