हिमाचल में अपनाई जाएंगी कर्नाटक की आधुनिक सड़क निर्माण तकनीकें – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में अपनाई जाएंगी कर्नाटक की आधुनिक सड़क निर्माण तकनीकें

[मदन शर्मा ]

Advertisement

 

Advertisement

लोक निर्माण मंत्री ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात
आधारभूत ढांचे और शहरी विकास पहलों पर हुई चर्चा

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज बेंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात की और दोनों राज्यों में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास गतिविधियों पर चर्चा की।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में लोक निर्माण एवं शहरी विकास विभागों द्वारा अपनाए जा रहे आधुनिक विकास मॉडल और चल रही परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। विशेष रूप से आधारभूत ढांचे के विकास, नवीन सड़क निर्माण तकनीकों तथा कर्नाटक में अपनाई जा रही सड़क सुदृढ़ीकरण तकनीकों पर जोर दिया गया।

विक्रमादित्य सिंह ने कर्नाटक में सड़क निर्माण और रखरखाव के लिए उपयोग की जा रही आधुनिक तकनीकों का अध्ययन करने में गहरी रुचि व्यक्त की, ताकि हिमाचल प्रदेश में सड़क अवसंरचना को और बेहतर बनाने के लिए उपयुक्त प्रणालियों को अपनाया जा सके।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल शीघ्र ही कर्नाटक का दौरा करेगा, ताकि वहां लागू सफल शहरी विकास और आधारभूत ढांचा मॉडलों का अध्ययन किया जा सके।

इस अवसर पर विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को हिमाचल प्रदेश आने का निमंत्रण भी दिया।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि दोनों राज्य एक-दूसरे की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास पहलों का गहन अध्ययन करेंगे, ताकि सफल योजनाओं और प्रशासनिक मॉडलों को जनता के व्यापक हित में अपनाया जा सके।

बाद में विक्रमादित्य सिंह ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से भी मुलाकात की और दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग एवं विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000