हिमाचल के टोल बैरियरों के जवाब में पंजाब की बड़ी तैयारी, सरकारी वाहनों पर भी लगेगा टोल! – भारत केसरी टीवी

हिमाचल के टोल बैरियरों के जवाब में पंजाब की बड़ी तैयारी, सरकारी वाहनों पर भी लगेगा टोल!

[मदन शर्मा ]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल के सरकारी वाहनों से भी वसूलेंगे टोल, हिमाचल के टोल बैरियरों के जवाब में पंजाब की नई तैयारी

हिमाचल के टोल बैरियरों के जवाब में पंजाब की नई तैयारी, पड़ोसी राज्य ने तैयार किया ‘प्रतिकारी टोल’ का बड़ा ड्राफ्ट
हिमाचल प्रदेश द्वारा पंजाब के वाहनों पर लगाए जा रहे प्रवेश टोल को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब पंजाब की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है। पंजाब सरकार और विभिन्न संगठनों के बीच 13 अप्रैल को हुई बैठक के बाद एक विस्तृत प्रतिकारी टोल ड्राफ्ट तैयार किया गया है। इसमें केवल निजी वाहनों को ही नहीं, बल्कि हिमाचल के सरकारी और आधिकारिक वाहनों पर भी टोल लगाने का प्रस्ताव रखा गया है। इस ड्राफ्ट को अधिवक्ता उत्तांश मोंगा ने तैयार किया है। अधिवक्ता उत्तांश मोंगा के अनुसार इस प्रस्ताव को तैयार करके पंजाब सरकार को भेज दिया गया है। इसका उद्देश्य उन राज्यों के वाहनों पर टोल लगाने की व्यवस्था बनाना है, जो पंजाब के वाहनों पर आर्थिक बोझ डालते हैं। इस पूरे मुद्दे का केंद्र हिमाचल प्रदेश के प्रवेश टोल बैरियर बने हुए हैं, जिनको लेकर पंजाब के कई संगठन लंबे समय से विरोध जता रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस मामले पर हुई बैठक में पंजाब के वित्त मंत्री, शिक्षा मंत्री और श्री आनंदपुर साहिब के विधायक सहित कई सामाजिक और किसान संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इनमें पंजाब मोर्चा, जन कल्याण समिति, कीर्ति किसान मोर्चा और किसान यूनियन बेहमके जैसे संगठन भी शामिल रहे। बैठक के बाद तैयार किए गए ड्राफ्ट को अब विभिन्न हितधारकों और सरकारी विभागों के पास विचार के लिए भेजा जा रहा है। अधिवक्ता उत्तांश मोंगा ने बताया कि ड्राफ्ट में द पंजाब मोटर ट्रांसपोर्ट व्हीकल्स (टोल) एक्ट, 1992 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000