जहां निर्विरोध चुने जनप्रतिनिधि वहां भी नामांकन भरना जरूरी, राज्य की कई पंचायतों में नहीं होंगे चुनाव – भारत केसरी टीवी

जहां निर्विरोध चुने जनप्रतिनिधि वहां भी नामांकन भरना जरूरी, राज्य की कई पंचायतों में नहीं होंगे चुनाव

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

राज्य में पंचायती राज चुनावों को लेकर प्रशासनिक मशीनरी सक्रिय हो चुकी है। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतंत्र के इस सबसे बड़े पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस चुनावी माहौल के बीच प्रदेश की कई पंचायतों से एक अलग तस्वीर भी सामने आ रही है। कई गांवों में चुनावी मुकाबले की बजाय आपसी सहमति और सामाजिक एकजुटता को प्राथमिकता दी जा रही है। राज्य में बड़ी संख्या में ऐसी पंचायतें हैं, जहां ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से अपने जनप्रतिनिधियों को चुनने का फैसला लिया है। ऐसे मामलों में उम्मीदवारों के खिलाफ कोई प्रतिद्वंद्वी मैदान में नहीं होने के कारण पंचायतों को निर्विरोध चुना जाएग। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 15 मई को तीन बजे के बाद जिन पंचायतों में केवल एक ही उम्मीदवार शेष रहेगा, वहां संबंधित प्रतिनिधियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा। इससे उन पंचायतों में मतदान कराने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। राज्य में त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनावों की सरगर्मियां अब पूरी तरह गांव-गांव तक पहुंच चुकी हैं।

जैसे-जैसे मतदान की तारीखें करीब आ रही हैं, वैसे-वैसे पंचायत सदस्य से लेकर जिला परिषद सदस्य तक चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। हर प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग भी चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के लिए 26, 28 और 30 मई को तीन चरणों मे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000