निजी अस्पतालों तक हिमकेयर जांच की आंच, विजिलेंस ब्यूरो ने स्वास्थ्य बीमा सोसायटी से कब्जे में लिया रिकार्ड – भारत केसरी टीवी

निजी अस्पतालों तक हिमकेयर जांच की आंच, विजिलेंस ब्यूरो ने स्वास्थ्य बीमा सोसायटी से कब्जे में लिया रिकार्ड

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

अब इंपैनल रहे प्राइवेट अस्पतालों की तरफ बढ़ेगा छानबीन का दायरा

110 करोड़ के घोटाले के आरोप लगा रही है सरकार

पूर्व जयराम सरकार द्वारा शुरू की गई हिमकेयर स्वास्थ्य बीमा योजना में अब विजिलेंस ब्यूरो की जांच की आंच कई निजी अस्पतालों तक आने वाली है। विजिलेंस ब्यूरो ने स्वास्थ्य बीमा सोसायटी से सारा रिकार्ड ले लिया है। इसके बाद सोसायटी ने जांच एजेंसी को ऑनलाइन डाटा का एक्सैस भी दे दिया है। इसलिए अब जांच एजेंसी निजी अस्पतालों में संभावित गड़बड़ी की तलाश कर रही है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिमकेयर में करीब 110 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच के आदेश दिए थे। प्रारंभिक जांच में आईजीएमसी और टांडा का ही डाटा लिया था, लेकिन अब इसका विस्तार हो रहा है। इस जांच में मिलने वाले तथ्यों के आधार पर ही अब एफआईआर दर्ज होगी। जांच की शुरुआत में स्वास्थ्य बीमा योजना के कर्मचारियों को पुलिस मुख्यालय ही बुलाया था। इसके बाद आईजीएमसी और टांडा से रिकार्ड लिया गया है।

विजिलेंस को यह जांच मुख्यमंत्री सुक्खू ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान दी थी। सीएम ने विधानसभा में कहा था कि उन्होंने आईजीएमसी और टांडा का इंटरनल ऑडिट करवाया था। इन दोनों अस्पतालों में ही करीब 110 करोड़ का घपला होने का अंदेशा है। इसके बाद ही जांच विजिलेंस को दी गई थी। विजिलेंस ने इसके बाद इस योजना से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू की है। सीएम ने पुरुषों की बच्चेदानी करने का रिकार्ड मिलने के बात कही थी,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000