शिमला से गगल के लिए उड़ानें 11 मई से, यह कंपनी देगी सेवाएं, हफ्ते में पांच दिन फ्लाइट्स, यात्रियों को मिलेगी सुविधा – भारत केसरी टीवी

शिमला से गगल के लिए उड़ानें 11 मई से, यह कंपनी देगी सेवाएं, हफ्ते में पांच दिन फ्लाइट्स, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

कांगड़ा और शिमला के बीच हवाई संपर्क एक बार फिर बहाल होने जा रहा है। 11 मई से शिमला से गगल हवाई अड्डे के लिए एलायंस एयर की नियमित विमान सेवा शुरू होने जा रही है। लंबे समय से बंद पड़ी इस सेवा के दोबारा शुरू होने से पर्यटन,होटल व्यवसाय और स्थानीय परिवहन क्षेत्र को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एलाइंस एयर का विमान सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को शिमला से उड़ान भरकर प्रात: दस बजे के लगभग गगल हवाई अड्डे पर पहुंचेगा और कुछ समय बाद वापस शिमला के लिए रवाना होगा। इस उड़ान सेवा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी गई है, जिससे यात्रियों में उत्साह देखा जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से शिमला से गगल तथा दिल्ली से गगल आने वाली एलाइंस एयर की उड़ानें बंद पड़ी हुई थीं।

विशेष रूप से धर्मशाला, मकलोडगंज और कांगड़ा घाटी घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए यह सेवा बेहद लाभकारी साबित होगी। शिमला से सीधा हवाई संपर्क बनने से प्रदेश के दो प्रमुख पर्यटन केंद्र अब और अधिक सुगमता से जुड़ जाएंगे। स्थानीय टैक्सी चालकों, ट्रैवल एजेंसियों और होटल कारोबारियों का कहना है कि उड़ान सेवा शुरू होने से पर्यटन गतिविधियों में तेजी आएगी। स्थानीय लोगों ने भी इस सेवा को राहत भरा कदम बताया है। वर्तमान में इंडिगो एयरलाइंस के तीन विमान सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार दिल्ली से गगल और बुधवार, शनिवार और रविवार को एक विमान सेवा गगल हवाई अड्डे पर आता हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000