30 अप्रैल को शिमला आएंगी द्रौपदी मुर्मू, शहर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी – भारत केसरी टीवी

30 अप्रैल को शिमला आएंगी द्रौपदी मुर्मू, शहर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर चप्पे-चप्पे पर होगा पहरा, 30 को आएंगी शिमला, छह सेक्टर में बांटा जाएगा शिमला शहर

30 अप्रैल को शिमला आएंगी प्रेजि़डेंट द्रौपदी मुर्मू, छह सेक्टर में बांटा जाएगा शिमला शहर
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हंै। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर राजधानी शिमला के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा। राष्ट्रपति के दौरे के लिए शिमला में 1500 के करीब पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति के दौरे के लिए शिमला शहर को छह अलग-अलग सेक्टरों में बांटा जाएगा।

वीआईपी मूवमेंट के दौरान आम जनता को दिक्कत न आए इसके लिए शिमला पुलिस ट्रैफिक प्लान तैयार कर रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 अप्रैल को आरट्रैक के कार्यक्रम में जाएंगी। 27 अप्रैल से उसे मई तक वह शिमला में रह सकती हैं। राष्ट्रपति भवन दिल्ली से टेंटेटिव प्रोग्राम आ गया है और इसी अनुसार राज्य सरकार तैयारी में जुट गई है। डीआईजी अंजुम आरा ने पुलिस अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर तैयारी का जायजा लिया। वहीं, जिला प्रशासन ने इसमें संबंधित विभागों को तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए हैं। राष्ट्रपति शिमला दौरे के दौरान मशोबरा स्थित राष्ट्रपति भवन द रिट्रीट में रुकेंगी।

देश के राष्ट्रपति का हर वर्ष ग्रीष्मकाल में शिमला दौरा केवल औपचारिक यात्रा नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक परंपरा का निर्वहन भी है। इस परंपरा की जड़ें ब्रिटिश काल से जुड़ी हैं, जब शिमला को भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया गया था और गर्मियों में पूरा प्रशासन यहां स्थानांतरित हो जाता था। आज भी इस विरासत को आंशिक रूप से जारी रखते हुए

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000