PMFME योजना के तहत शिमला में 99 नए मामलों को मंजूरी, युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर – भारत केसरी टीवी

PMFME योजना के तहत शिमला में 99 नए मामलों को मंजूरी, युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

पीएमएफएमई योजना के तहत 99 मामलों को दी मंजूरी
उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहाँ आयोजित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों का औपचारिकरण (PMFME) योजना के तहत आयोजित जिला स्तरीय बैठक में 99 नए मामलों को स्वीकृति दी। इन सभी मामलों को 27 दिसंबर 2025 से लेकर 31 मार्च 2026 के बीच विभिन्न बैंकों को ऋण प्रदान करने के लिए अनुशंसा दी गई थी। इससे पूर्व 01 अप्रैल 2025 से 26 दिसंबर 2025 780 मामलों को ऋण के लिए विभिन्न बैंकों को भेजा गया था।
बैठक में बताया गया कि योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 से लेकर 31 मार्च 2026 तक कुल 3026 मामले प्राप्त हुए थे जिनमें से 2901 मामले विभिन्न बैंकों को भेजे गए थे और 2079 मामलों में ऋण स्वीकृत हुआ था। 73 मामलों में ऋण प्रक्रिया जारी है।
बैठक में बताया गया कि योजना के तहत 25 लाख तक की ग्रेडिंग एवं पैकेजिंग यूनिट लगाने के लिए 40 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जाती है। योजना के तहत जिला शिमला में कुल 2080 ग्रेडिंग एवं पैकेजिंग यूनिट स्थापित किये गए हैं।
उपायुक्त ने युवाओं से योजना का भरपूर लाभ उठाने का आग्रह करते हुए बताया कि यह योजना अभी भी जारी है इसलिए युवा इस योजना के तहत अपने  ग्रेडिंग एवं पैकेजिंग यूनिट के मामले स्वीकृति करवाएं और आत्मनिर्भर बनें।
बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, जीएम डीआईसी एवं नोडल अधिकारी संजय कँवर, उपनिदेशक बागवानी सुदर्शना नेगी, उपनिदेशक कृषि अजब कुमार नेगी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000